Dr Abhishek Child Care

सोने-चांदी के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट:चांदी 4 हजार गिरा, सोना 1,700 रुपए हुआ सस्ता

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोने-चांदी के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट:चांदी 4 हजार गिरा, सोना 1,700 रुपए हुआ सस्ता
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 120 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया हैं। एक किलो चांदी 156 रुपए सस्ती होकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है।

यह भी पढे : ढाई करोड़ से जगमग होगा शहर लगेंगी हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटें

ये लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इससे पिहले कल यानी 22 सितंबर को सोने का दाम 1,201 रुपए और 21 सितंबर को 390 रुपए कम हुआ था।

वहीं चांदी की कीमत 22 सितंबर को 2,070 रुपए और 21 सितंबर को 1,916 रुपए कम हुई थी। चांदी 3 दिन में करीब 4 हजार और सोना 1,700 रुपए सस्ता हुआ है।

क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है:

अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार बढ़ाई ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है।

हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है, जिससे निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के रूप में फिर से चुन सकते हैं।

एक्सपर्ट्स की राय है कि निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अभी भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का अवसर भी बन सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version