Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

एक दिन में सोना ₹1,479 महंगा हुआ:सोने के दाम में तेजी जारी, साल के अंत तक ₹1.10 लाख जा सकता है

By Riya Kumari

Published :

Follow
Gold became costlier by ₹1,479 in one day
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम में आज यानी 6 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,479 बढ़कर ₹96,761 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹95,282 थी।

यह भी पढ़े : अपने ऑल टाइम हाई से ₹5,366 नीचे आया सोना:ये ₹93,734 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी आज ₹407 गिरकर ₹93,718 किलो पर आई

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,745 बढ़कर ₹95,845 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,100 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल अब तक 20,599 रुपए महंगा हो चुका है सोना 

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,599 रुपए बढ़कर 96,761 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,828 रुपए बढ़कर 95,845 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना 

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator