Advertisement 2

सोने का दाम ₹2,375 गिरकर ₹91,484 पर आया:चांदी भी 2,297 रुपए सस्ती हुई

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सोने का दाम ₹2,375 गिरकर ₹91,484 पर आया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम में आज यानी गुरुवार, 15 मई को बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,375 रुपए घटकर 91,484 रुपए पर आ गया है। कल सोने की कीमत 93,859 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

यह भी पढ़े : 15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

वहीं, चांदी का भाव भी 2,297 रुपए कम होकर 94,103 रुपए पर आ गया है। बुधवार को एक किलो चांदी की कीमत 96,400 रुपए थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  1. दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 86,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 94,080 रुपए है।
  2. मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 86,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,930 रुपए है।
  3. कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 93,930 रुपए है।
  4. चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 86,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,930 रुपए है।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version