---Advertisement---

ऑनलाइन जुआ पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300 वेबसाइट-ऐप्स ब्लॉक, सट्टेबाजी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Government takes major action against online gambling जुआ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए देशभर में सक्रिय करीब 300 वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग से जुड़े थे और डिजिटल मार्केटप्लेस की तरह काम करते हुए यूजर्स को जुए और सट्टेबाजी में शामिल कर रहे थे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, जिन प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की गई है, उनमें ऑनलाइन कैसीनो सेवाएं भी शामिल हैं, जहां स्लॉट गेम्स, रूलेट और लाइव डीलर टेबल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं।

यह भी पढ़ें: सरायकेला में गहराता जल संकट, 85 गांवों में पानी की किल्लत, 600 फीट नीचे पहुंचा जलस्तर

जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पी2पी यानी पीयर-टू-पीयर मॉडल पर संचालित होता था, जिसमें यूजर्स सीधे एक-दूसरे के साथ सट्टा लगाते थे। इसके अलावा, कई वेबसाइट्स सट्टा, मटका जुआ, रियल मनी कार्ड गेम्स और अन्य कैसीनो आधारित ऐप्स के जरिए अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रही थीं। सरकार का कहना है कि इस तरह के प्लेटफॉर्म न केवल आर्थिक जोखिम बढ़ाते हैं बल्कि साइबर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अब तक कुल 8400 से ज्यादा वेबसाइटों को ब्लॉक किया जा चुका है। खास बात यह है कि ‘ऑनलाइन गेमिंग एक्ट’ लागू होने के बाद ही 4900 से अधिक वेबसाइट्स पर कार्रवाई की गई है, जो इस क्षेत्र में सरकार की सख्ती को दर्शाता है। आने वाले समय में भी ऐसे अवैध डिजिटल नेटवर्क पर नजर बनाए रखने और सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version