Advertisement 2

चक्रधरपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन: मुख्य अतिथि नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Grand conclusion of the three-day football tournament in Chakradharpur
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित समापन समारोह एवं फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद् के अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : त्योहार से पहले चक्रधरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 5 दुकानों को नोटिस

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रफ्तार ब्रदर्स vs मैं हूं अजय एफसी के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीम खेल और प्लेंटी शूटआउट में बराबरी पर रही जिसके बाद सिक्का उछाल कर फैसला रफ्तार ब्रदर्स के पछ में आया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, इटोर पंचायत मुखिया सोमनाथ कोया, चक्रधरपुर प्रखंड उप-प्रमुख विनय प्रधान, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजूई, सिमीदिरी पंचायत मुखिया महेंद्र पुर्ती, गोपीनाथ पंचायत मुखिया सेलाई मुंडा, बेन्देस्वर गागराई एवं संजीव सौंवयां समेत कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने कहा:

“खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी संचार करते हैं। हमारे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। नगर परिषद् स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और उपयुक्त मंच उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में अपने भविष्य को संवारना चाहिए।”

फाइनल मुकाबले के रोमांचक समापन के बाद मुख्य अतिथि सन्नी उरांव एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का मुजाहिरा करने वाले खिलाड़ियों को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों, स्थानीय खेल प्रेमियों, समाजसेवियों तथा भारी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे। अंत में आयोजन समिति ने उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version