सोशल संवाद/जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चौथे एवं अंतिम दिन जमशेदपुर के शास्त्री नगर में भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जमशेदपुर खटीक समाज की वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रख्यात समाजसेवी पप्पू सोनकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सोनकर के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह भी पढे : एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा:हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमले से भी जासूसी
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सुधीर कुमार पप्पू और अन्नी अमृता हुए सम्मानित
समारोह में जमशेदपुर न्यायालय के अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुधीर कुमार पप्पू तथा चर्चित समाचार लेखिका और जमशेदपुर पश्चिम की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अन्नी अमृता को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार, पुलिस पदाधिकारी शिवम राज कुशवाहा, कल्याण परिषद जमशेदपुर के सदस्य रमेश कुशवाहा और दिनेश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा सोनारी थाना शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य, आरआर होम कंस्ट्रक्शन के संचालक प्रदीप लाल और हरी दास की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल महाप्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, सम्मान और समरसता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने और आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।











