---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

गुमला में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म: पंचायत पर समझौते की कोशिश के आरोप, 20 हजार रुपये लेकर पार्टी करने की चर्चा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
gumla-minor-girl-assault-

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के गुमला जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी पंचायत अंतर्गत एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन बीच रास्ते में खराब, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना

घाघरा थाना क्षेत्र का मामला, 20 हजार रुपये लेकर पंचायत सदस्यों द्वारा पार्टी करने की चर्चा

घटना के बाद गांव में हुई एक अनौपचारिक बैठक को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ पंचायत सदस्यों ने मामले को आपसी समझौते के जरिए सुलझाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से तत्काल 20 हजार रुपये लिए गए।

गांव में यह भी चर्चा है कि इसी रकम से कुछ लोगों ने शराब और मुर्गा पार्टी की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस को इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

बच्ची की मां के बयान पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था। घटना के दिन बच्ची की मां घर के बाहर काम कर रही थी। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची की देखभाल करने की बात कहकर उसे अपने पास रखा और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

पंचायत की भूमिका पर उठे सवाल

मामले में पंचायत के कुछ सदस्यों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पंचायत के मुखिया लोदो एक्का ने कहा है कि उन्हें इस तरह की किसी बैठक की जानकारी नहीं थी और उन्हें मामले की सूचना पुलिस के गांव पहुंचने के बाद मिली।

पुलिस का कहना है कि यदि पंचायत के किसी सदस्य या अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर लिखित शिकायत मिलती है, तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही या मामले को प्रभावित करने के प्रयासों की भी जांच की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---