Gunmaaster G9 Box Office Prediction: इमरान हाशमी की फिल्म की बड़ी ओपनिंग की उम्मीद

By Riya Kumari

Published :

Follow
Gunmaaster G9 Box Office Prediction: इमरान हाशमी की फिल्म की बड़ी ओपनिंग की उम्मीद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘Gunmaaster G9’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। फिल्म की एडवांस बुकिंग और शुरुआती रुझानों को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 6 से 8 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। अगर फिल्म 8 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूती है, तो यह पिछले 14 वर्षों में इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होगी।

यह भी पढे : फवाद खान और माहिरा खान की Netflix सीरीज पर विवाद, भारत में रिलीज से पहले सरकार ने प्लेटफॉर्म को दी याद दिलाई एडवाइजरी

एडवांस बुकिंग में दिखा अच्छा रुझान

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से महज दो दिन पहले शुरू हुई। शुरुआती 24 घंटे में फिल्म ने छह दिनों की बुकिंग मिलाकर करीब 3 करोड़ रुपये के टिकट बेचे। पहले दिन के लिए लगभग 80 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई और 32 हजार से ज्यादा टिकट बिके।

‘रात 3’ के बाद दूसरी बड़ी ओपनिंग का मौका

अगर ‘गनमास्टर G9’ पहले दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई करती है, तो यह 2012 में आई ‘राज 3’ के बाद इमरान हाशमी की 14 वर्षों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हो सकती है। हालांकि, अलग-अलग ट्रेड अनुमानों में कमाई के आंकड़े अलग हैं। कुछ विशेषज्ञों ने 3.5 से 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग का अनुमान भी जताया है। इसलिए अंतिम आंकड़ा फिल्म की रिलीज के बाद ही सामने आएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के संगीत से हिमेश रेशमिया जुड़े हैं। इमरान, आदित्य और हिमेश की जोड़ी इससे पहले भी साथ काम कर चुकी है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अब देखना होगा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया और वीकेंड की कमाई ‘गनमास्टर G9’ को बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती देती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version