---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर कला एवं संस्कृति जगत के प्रतिनिधियों से संवाद, हर्ष मल्होत्रा ने लिए सुझाव

By Riya Kumari

Published :

Follow
मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर कला एवं संस्कृति जगत के प्रतिनिधियों से संवाद, हर्ष मल्होत्रा ने लिए सुझाव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विशिष्ट जन संपर्क अभियान” के तहत दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कला एवं संस्कृति जगत की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में आयोजित किया गया।

यह भी पढे : नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मिला पूर्व उपमुख्यमंत्री का सरकारी बंगला, बिहार की राजनीति में चर्चा तेज

बैठक के दौरान हर्ष मल्होत्रा ने कला, संस्कृति, संग्रहालय और विरासत संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद किया। उन्होंने मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में देश के सांस्कृतिक विकास, विरासत संरक्षण और कला क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी साझा की तथा उपस्थित लोगों से सुझाव भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रोफेसर अभिषेक टंडन सहित कला एवं संस्कृति क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में संसद संग्रहालय से रितु जैन, राष्ट्रीय अभिलेखागार से डॉ. देवेन्द्र, आईजीएनसीए से रमेश गौड़, राष्ट्रपति संग्रहालय से पंकज प्रोतिम, सीसीआरटी से राहुल कुमार तथा क्राफ्ट म्यूजियम से निधि सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और धरोहरों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कलाकारों, शिल्पकारों, साहित्यकारों और संस्कृति से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। आज भारतीय संस्कृति और कला की वैश्विक पहुंच लगातार बढ़ रही है, जिससे देश की सांस्कृतिक शक्ति और अधिक मजबूत हुई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कला और संस्कृति केवल हमारी पहचान का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत भी हैं। सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है कि देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करते हुए उन्हें आधुनिक मंच और अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने बताया कि भाजपा का विशिष्ट जन संपर्क अभियान समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों से संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए उनके अनुभवों और सुझावों को जानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version