तुलसी के पौधे में लग गए हैं कीड़े? पानी में मिलाएं ये 2 चीजें, पत्तियां रहेंगी हरी-भरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
तुलसी के पौधे में लग गए हैं कीड़े? पानी में मिलाएं ये 2 चीजें, पत्तियां रहेंगी हरी-भरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : तुलसी का पौधा लगभग हर घर में देखने को मिल जाता है। धार्मिक महत्व के साथ इसे घर की हरियाली का भी अहम हिस्सा माना जाता है। लेकिन कई बार मौसम में बदलाव, ज्यादा नमी या जरूरत से ज्यादा पानी देने के कारण तुलसी की पत्तियों में कीड़े लगने लगते हैं। इससे पत्तियों में छोटे-छोटे छेद होने लगते हैं और धीरे-धीरे पौधा कमजोर पड़ सकता है।

यह भी पढे : जीभ का रंग और बनावट बता सकते हैं सेहत का हाल! इन बदलावों को न करें नजरअंदाज

अगर आपके तुलसी के पौधे में भी कीड़े लग गए हैं, तो एक आसान घरेलू स्प्रे आजमा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ पानी, नीम का तेल और लिक्विड हैंडवॉश की जरूरत होगी।

ऐसे बनाएं तुलसी के लिए नीम तेल स्प्रे

एक साफ स्प्रे बोतल में 1 लीटर पानी लें। इसमें करीब 1 चम्मच नीम का तेल और 1 चम्मच लिक्विड हैंडवॉश डालें। दोनों चीजों को पानी में अच्छी तरह मिलाने के बाद स्प्रे तैयार हो जाएगा।

अब इस मिश्रण को तुलसी की पत्तियों पर हल्के हाथ से छिड़कें। खासकर उन हिस्सों पर स्प्रे करें, जहां कीड़े दिखाई दे रहे हैं। इसे शाम के समय करना बेहतर बताया गया है।

हफ्ते में कितनी बार करें स्प्रे?

आमतौर पर इस स्प्रे का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। अगर कीड़ों का प्रकोप ज्यादा है तो शुरुआत में हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

हालांकि, अगर स्प्रे करने के बाद तुलसी की पत्तियों पर जलने या नुकसान के निशान नजर आएं तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। ज्यादा मात्रा में किसी भी स्प्रे का इस्तेमाल पौधे को नुकसान पहुंचा सकता है।

ज्यादा खराब पत्तियों को कर दें अलग

अगर तुलसी की कुछ पत्तियां बहुत ज्यादा खराब हो चुकी हैं या उन पर बड़ी संख्या में कीड़े लगे हैं, तो उन्हें पौधे से हटा देना बेहतर है। इससे प्रभावित हिस्से से कीड़ों के फैलने की संभावना कम करने में मदद मिल सकती है।

तुलसी में कीड़े लगने की वजह क्या है?

तुलसी के पौधे में कीड़े लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बहुत ज्यादा नमी, जरूरत से ज्यादा पानी, हवा का पर्याप्त प्रवाह न होना और छोटे कीड़ों का हमला इनमें प्रमुख हैं।

कीड़े पत्तियों का रस चूस सकते हैं, जिससे पत्तियां मुड़ने, पीली पड़ने और उनमें छेद होने जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं।

ध्यान रखें

नीम तेल वाले किसी भी घरेलू स्प्रे को पहले पौधे की कुछ पत्तियों पर थोड़ी

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---