Dr Abhishek Child Care

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से आज भी नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 21 मई को होगी सुनवाई

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार (17 मई) को भी कोई राहत नहीं मिली. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अब 21 मई को सुनवाई होगी.
हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मांगी है जमानत
लोकसभा चुनाव के लिए हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी है. उनकी जमानत पर इसके पहले 13 मई को सुनवाई हुई थी. उस दिन जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई की थी. संजीव खन्ना ने सुनवाई की तारीख 20 मई तय की थी, लेकिन हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल के आग्रह पर 17 मई की तारीख मुकर्रर की थी.
ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय
17 मई को सुनवाई शुरू हुई, तो कपिल सिब्बल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत के आधार पर प्रचार करने के लिए रिहाई देने की मांग की थी. हेमंत सोरेन के वकील की दलीलों का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील ने विरोध किया. साथ ही कहा कि जवाब दाखिल करने के लिए उसे समय की जरूरत है. इसके बाद जस्टिस खन्ना ने अगली सुनवाई की तारीख 21 मई तय कर दी.
हेमंत की जमानत पर अब 21 मई को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बता दें कि हेमंत सोरेन बार-बार लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए जमानत मांग रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पहले उन्हें हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए कहा था. हाईकोर्ट ने 3 मई को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया था. बता दें कि झारखंड में अभी तीन चरणों के चुनाव होने बाकी हैं और अपनी पार्टी के लिए हेमंत सोरेन प्रचार करना चाहते हैं.
जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने किया है गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को रांची में जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जीवाड़ा करके साढ़े आठ एकड़ जमीन अपने नाम की है. ईडी ने उन्हें 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, हेमंत सोरेन बार-बार कह रहे हैं कि जिस कथित जमीन घोटाला मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उससे उनका कोई लेना-देना है ही नहीं. हेमंत सोरेन अभी रांची के होटवार स्थित बिरसा सेंट्रल जेल में बंद हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version