---Advertisement---

हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड आंदोलन के जननायक, आदिवासी समाज के गौरव और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर रविवार को मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय गुरुजी के पूर्व के आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

ये भी पढे : नगर निकाय चुनाव: एक ही बैलेट बॉक्स में पड़ेगा पार्षद-मेयर का वोट, मतदाताओं को दिए जाएंगे अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर

इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद जोबा माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मौके पर सभी ने दिशोम गुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए झारखंड की प्रगति के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version