---Advertisement---

गोलमुरी में हाई मास्ट लाइट परियोजना शुरू, बस्तियां और खेल मैदान अब होंगे रोशन

By Riya Kumari

Published :

Follow
गोलमुरी में हाई मास्ट लाइट परियोजना शुरू, बस्तियां और खेल मैदान अब होंगे रोशन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 27 लाख 24 हजार 66 रुपये की लागत आएगी।

यह भी पढे : टाटा स्टील में यौन उत्पीड़न उन्मूलन को बनी कमेटी

शिलान्यास के तहत गोलमुरी इस्कॉन मंदिर के पीछे, नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप, बजरंग नगर, गोलमुरी जॉगर्स पार्क, न्यू केबल टाउन एवं सिक्योरिटी लाइन स्थित फुटबॉल मैदान में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य किए जाएंगे। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास समारोह में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विकास योजनाएं लगातार धरातल पर उतारी जा रही है। हाई मास्ट लाइट लगने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी एवं क्षेत्र की सुरक्षा और सुंदरता दोनों में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन से लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

 कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप कई आवश्यक कार्य आगे भी जारी रहेंगे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कई आवश्यक कार्यों को चिन्हित किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, मंडल महामंत्री अमिश अग्रवाल, सीनू राव, लक्ष्मण बेहरा, राकेश गिरी, बिपिन झा, हरेराम यादव, सोनू चौधरी, नवजोत सिंह सोहल, कपिल कुमार, सन्नी सिंह चौहान, नौशाद खान, बब्बू तिवारी, विपिन प्रताप सिंह, अनिल सिंह, पिजुश पॉल, संतोष वूटा, भरत बेहरा, रबिन्द्रनाथ घोष, संजय सिंह, विजय तिवारी, गुरुमिलन साहू समेत स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version