भारतीय ओबीसी विचार मंच ने सांसद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

By Riya Kumari

Published :

Follow
भारतीय ओबीसी विचार मंच ने सांसद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय ओबीसी विचार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर राष्ट्रीय जाति जनगणना में ओबीसी के अलग कॉलम को निहित करवाने लिए केन्द्र सरकार के नाम आग्रह पत्र सौंपा। उन्हें आग्रह किया इस वर्ष के महत्वपूर्ण शीतकालीन सत्र में इस विषय पर चर्चा करवा कर सरकार से ओबीसी कॉलम को निहित करवाकर वास्तविक जाति जनगणना को पुरा करने का पहला करें।

यह भी पढे : बक्सर-भागलपुर 6 लेन की डीपीआर जल्द बनेगी

इस पर मंच के अध्यक्ष राम बल्लभ साहु ने कहा की जातिगत जनगणना सर्वसम्मति संसद से पास कर दिया गया है तो जाति का वास्तविक स्थिति भी पता चलना चाहिए इसके लिए ओबीसी के लिए अलग कॉलम होना जरूरी है जो वास्तविक जनसंख्या निर्धारित करने में सहायक होगा। मंच के महामंत्री सुजीत शर्मा ने इसे संवेदनशील मामला बताते हुए सरकार से विशिष्ट ध्यानाकर्षण के लिए आग्रह किए। इस क्रम में माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, चुनाव आयोग, पिछड़ावर्ग आयोग को भी मांग पत्र भेजी जा चुकी है और मांग पत्र के पावती का भी सुचना आ गया है।

जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण ‌महतो जी से मिलकर यह आग्रह पत्र दिया गया जिसपर उन्होंने सकारात्मक पहल करते हुए कहे कि वे व्यक्तिगत प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात कर संसद में भी विषय को उठाएंगे। भारतीय ओबीसी विचार मंच झारखंड के सभी सांसदों को यह ज्ञापन सौंप कर इसे गंभीरता पूर्वक संसद में उठाने का आग्रह किया जाएगा। प्रतिनिधी मण्डल में संगठन सचिव जितेंद्र यादव क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र वर्मा और अन्य दर्जनों साथी गण मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version