हिमांशु हत्याकांड: देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी, न्याय की मांग पर अड़े परिजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
हिमांशु हत्याकांड: देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी, न्याय की मांग पर अड़े परिजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बिष्टुपुर के डबल डाउन में हुए जानलेवा हमले में घायल हिमांशु की इलाज के दौरान मौत के बाद शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हिमांशु की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके एनकाउंटर की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढे : सफाईकर्मियों को मानक के अनुसार वेतन मिलेः सरयू राय

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसी बीच जिला प्रशासन ने देर रात एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने का आदेश जारी किया। आदेश के बाद पोस्टमार्टम हाउस में आवश्यक तैयारियां शुरू की गईं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई और सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रखा गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की ओर से परिजनों को बुलाने का प्रयास भी किया गया था, हालांकि परिजन वहां नहीं पहुंचे। वहीं, परिजनों का कहना है कि जब तक मामले का खुलासा नहीं होता, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक वे अपनी मांगों पर कायम रहेंगे।

फिलहाल इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई, मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है। साथ ही, यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि आगे इस मामले में परिजनों का रुख क्या रहता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट