सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शुरुआत की है। पूल-D के अपने पहले मुकाबले में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
यह भी पढे : India vs Brazil Football: ब्राजील के खिलाफ मैच को भारत ने दी प्राथमिकता, FIFA ASEAN Cup से हटने का फैसला
हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल
भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए। वहीं संजय ने भी टीम के लिए एक गोल दागा। भारत ने शुरुआती दौर में ही 2-0 की बढ़त बना ली थी।
वेल्स ने की वापसी की कोशिश
मैच के 56वें मिनट में वेल्स ने गोल कर अंतर कम किया। गोल को लेकर वीडियो रेफरल भी लिया गया, जिसके बाद गोल को मान्यता दी गई। इसके बावजूद भारतीय टीम ने आखिरी मिनटों में अपना संयम बनाए रखा और मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।
कप्तान हरमनप्रीत ने क्या कहा?
मैच के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हरमनप्रीत सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में तीन अंक हासिल करना महत्वपूर्ण था। साथ ही उन्होंने अगले मुकाबले में ज्यादा मौके बनाने और फील्ड गोल करने पर जोर दिया।
अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
वेल्स के खिलाफ जीत के बाद भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा। भारत और इंग्लैंड दोनों ने अपने शुरुआती मैच जीते हैं, इसलिए यह मुकाबला पूल-D में काफी अहम माना जा रहा है।
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में हो रहा है।









