Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

हॉलीवुड एक्ट्रेस केली मैक का 33 की उम्र में निधन, वॉकिंग डेड से मिली थी खास पहचान

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा जगत से इस समय बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय अभिनेत्री केली मैक का महज 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। वेब सीरीज वॉकिंग डेड से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाली केली के निधन की खबर के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

ये भी पढ़े : फरहान अख्तर की वापसी, ‘120 बहादुर’ का जोशीला टीज़र रिलीज़, देशभक्ति से भरपूर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अभिनेत्री के परिवार के सदस्य ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है। हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में केली मैक का निधन कैसे हो गया। आइए इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

केली मैक का 33 साल की उम्र में निधन

केली मैकी ने लंबे समय में हॉलीवुड सिनेमा जगत में बतौर अभिनेत्री अपने लिए एक खास जगह बनाई थी। अब जब उनके निधन की खबर सामने आई है तो फैंस का दिल टूट गया है। उनके परिवार के एक सदस्य ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उनके निधन की जानकारी दी है और लिखा है- बहुत दुख के साथ हमें आपको बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी केली अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह हम सबको छोड़कर हमेशा के लिए उस जगह चली गई हैं, जहाँ अंत में सभी को जाना ही होता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केली मैक लंबे समय से ग्लियोमा नामक बीमारी से पीड़ित थीं, जो मस्तिष्क में होने वाला एक प्रकार का ट्यूमर होता है। इसी के चलते महज 33 साल की उम्र में अमेरिका के सिनसिनाटी में उनका निधन हो गया। 10 जुलाई 1992 को जन्मी केली मैकी ने बेहद कम उम्र में ही अभिनय के क्षेत्र में कदम रख दिया था।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

धीरे-धीरे, अपने शानदार अभिनय के दम पर केली ने बेहद कम समय में सिनेमा जगत में अपनी खास जगह बना ली। अब उनके निधन के बाद हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इन फिल्मों और सीरीज के लिए मशहूर थीं केली

अपने अभिनय करियर में केली मैकी ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। लेकिन उन्हें सबसे ज़्यादा लोकप्रियता वॉकिंग डेड सीरीज़ से मिली। इसके अलावा, उन्होंने 9-1-1 शिकागो और सोल्ड द मॉडर्न फ़ैमिली में अपने काम से सभी को प्रभावित किया। सिनेमा जगत में उनका नाम लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator