---Advertisement---

Thunderstorm में फोन चार्ज करना कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Thunderstorm में फोन चार्ज करना कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बारिश और Thunderstorm के दौरान अक्सर लोग अपने फोन को चार्जिंग पर लगा देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तेज बिजली कड़कने और Lightning के समय फोन को चार्ज करना जोखिम भरा हो सकता है। बिजली गिरने की स्थिति में पावर लाइन में अचानक हाई वोल्टेज Surge आ सकता है, जिससे फोन, चार्जर और यूजर तीनों को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढे : Phone Restart vs Switch Off: फोन को Restart करना बेहतर है या Switch Off? जानिए दोनों में क्या है फर्क

विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल फोन खुद Lightning को आकर्षित नहीं करता, लेकिन जब वह चार्जर के जरिए बिजली के बोर्ड से जुड़ा होता है, तब वह इलेक्ट्रिकल सिस्टम का हिस्सा बन जाता है। ऐसे में यदि आसपास बिजली गिरती है तो Surge वायरिंग के जरिए फोन तक पहुंच सकता है।

Thunderstorm के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

  • बिजली कड़कने के दौरान फोन को चार्जिंग पर लगाने से बचें
  • सस्ते या लोकल चार्जर इस्तेमाल न करें
  • Surge Protector का उपयोग करें
  • गीले हाथों से फोन या चार्जर न छुएं
  • जरूरत हो तो Power Bank से चार्ज करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है

क्या Wireless Charging सुरक्षित है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार Wireless Charger भी बिजली के सॉकेट से जुड़ा होता है, इसलिए Thunderstorm के दौरान यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता। बेहतर यही है कि मौसम सामान्य होने तक फोन को चार्ज न करें।

क्या फोन इस्तेमाल करने से Lightning आकर्षित होती है?

यह एक मिथक है। मोबाइल फोन Lightning को आकर्षित नहीं करता, लेकिन खुले मैदान, छत या पेड़ के नीचे फोन इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। सबसे सुरक्षित तरीका है कि Thunderstorm के दौरान घर के अंदर रहें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को प्लग से अलग रखें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version