---Advertisement---

Phone Restart vs Switch Off: फोन को Restart करना बेहतर है या Switch Off? जानिए दोनों में क्या है फर्क

By Riya Kumari

Published :

Follow
Phone Restart vs Switch Off: फोन को Restart करना बेहतर है या Switch Off? जानिए दोनों में क्या है फर्क

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि फोन को समय-समय पर Restart करना ज्यादा बेहतर है या पूरी तरह Switch Off करना चाहिए। यही वजह है कि लगभग हर स्मार्टफोन कंपनी दोनों विकल्प देती है।

यह भी पढे : Instagram DM अब नहीं रहेगा पूरी तरह प्राइवेट! सुरक्षित चैटिंग के लिए इस्तेमाल करें ये Apps

तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक Restart और Switch Off दोनों का काम फोन को बंद करना होता है, लेकिन इनके इस्तेमाल का तरीका और फायदा अलग-अलग होता है।

Restart और Switch Off में क्या अंतर है?

जब आप फोन को Restart करते हैं, तो डिवाइस सभी बैकग्राउंड प्रोसेस बंद करके तुरंत दोबारा चालू हो जाता है। इससे RAM क्लियर होती है और सिस्टम फ्रेश तरीके से काम करना शुरू करता है।

वहीं Switch Off करने पर फोन पूरी तरह बंद हो जाता है और तब तक बंद रहता है जब तक आप उसे खुद ऑन नहीं करते।

कब करना चाहिए Restart?

अगर आपका फोन:

  • स्लो चल रहा हो
  • ऐप्स बार-बार क्रैश हो रही हों
  • इंटरनेट या Bluetooth ठीक से काम न कर रहा हो
  • फोन हैंग कर रहा हो

तो ऐसे मामलों में Restart करना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर फोन Restart करने से उसकी परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।

कब जरूरी होता है Switch Off?

कुछ परिस्थितियों में फोन को पूरी तरह Switch Off करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, जैसे:

  • फोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा हो
  • बैटरी तेजी से खत्म हो रही हो
  • फोन रिपेयर या बैटरी बदलनी हो
  • लंबे समय तक फोन इस्तेमाल नहीं करना हो

ऐसे समय पर Switch Off करने से डिवाइस को पूरी तरह आराम मिलता है और हार्डवेयर पर दबाव कम होता है।

कंपनियां दोनों ऑप्शन क्यों देती हैं?

स्मार्टफोन कंपनियां यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Restart और Power Off दोनों फीचर देती हैं। Restart सामान्य सॉफ्टवेयर समस्याओं को जल्दी ठीक करने में मदद करता है, जबकि Power Off हार्डवेयर और बैटरी से जुड़ी परिस्थितियों में उपयोगी होता है।

कुछ कंपनियां अब सिक्योरिटी के लिए ऑटो-रीस्टार्ट फीचर भी दे रही हैं। उदाहरण के तौर पर Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स में “Inactivity Restart” फीचर जोड़ा गया है, जो लंबे समय तक फोन लॉक रहने पर उसे खुद Restart कर देता है ताकि डेटा ज्यादा सुरक्षित रहे।

क्या रोज फोन Restart करना चाहिए?

टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार सप्ताह में कम से कम एक बार फोन Restart करना अच्छी आदत मानी जाती है। इससे सिस्टम अपडेट्स सही तरीके से इंस्टॉल होते हैं और डिवाइस की परफॉर्मेंस स्मूद बनी रहती है।

कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर है?

  • सामान्य समस्याओं के लिए → Restart
  • ओवरहीटिंग या लंबे ब्रेक के लिए → Switch Off
  • बेहतर परफॉर्मेंस के लिए → समय-समय पर Restart

यानि दोनों विकल्प अपने-अपने तरीके से जरूरी हैं और सही समय पर सही विकल्प चुनना आपके स्मार्टफोन की हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version