Advertisement 2

दिसंबर महीने में लगातार 31दिन विलंब से आवागमन कर हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी ट्रेन ने घंटो लेट परिचालन परंपरा को कायम रखा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिसंबर महीने में लगातार 31दिन विलंब से आवागमन कर हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी ट्रेन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी (12021/12022)ट्रेन जो वर्षो से लगातार घंटो घंटो लेट परिचालन कर रही है। बीते वर्ष दिसंबर के महिने 45मिनट से लेकर 5-7 घंटे विलंब से परिचालन करती रही। रेल यात्रियों की माने तो अगर उक्त ट्रेन समय पर हावड़ा से बड़बिल आ भी गई तो वापसी में हावड़ा जाते समय 3से 7 घंटो तक लेट हो जाती है। पुरे अध्ययन कर देखा गया कि मंगलवार को हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी ट्रेन बड़बिल आगमन 4-5घंटे एवं वापसी में 6-7 घंटे लेट से आवागमन करते हुए देखा गया।

यह भी पढ़े : ठंड के मौसम के मद्देनजर स्कूल के बंद रखने पर निर्णय ले प्रशासन: सुधीर पप्पू

जनशताब्दी ही एक ऐसा ट्रेन है,जो एक दो नही पुरे डेढ़ साल से लगातार घंटो घंटो लेट परिचालन कर रही है। ट्रेन के लेट परिचालन से लौहाचंल क्षेत्रो में काम करनेवाले गरीब एवं मध्यम वर्गीय व्यक्तियो को काफी परेशानी हो रही है।एवं लेट होने के कारण ट्रेन के कोच की अधिकांश सीटे खाली रहती है,जिससे रेल्वे को लाखों रूपये का घाटा हो रहा है। जानकारी के अनुसार चक्रघरपुर एवं हावड़ा रेल मंडल माल गाड़ी को पास कराने के चक्कर में जनशताब्दी को रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनो पर रोक देते है।लेट की समस्या को लेकर 50बार रेल मंत्री से लेकर रेल मंडल के डीआरएम सहित उच्च अधिकारी को टियुटर के माध्यम से शिकायत की गई परंतु अधिकारियों के कानो पर जू तक नही रैंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version