HUL Price Hike 2026: Surf Excel, Rin और Wheel हुए महंगे, देखें नए रेट

By Riya Kumari

Published :

Follow
HUL Price Hike 2026: Surf Excel, Rin और Wheel हुए महंगे, देखें नए रेट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। रोजमर्रा के घरेलू सामानों की खरीदारी अब और महंगी होने वाली है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड Surf Excel, Rin और Wheel के कई उत्पादों की कीमतों में 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग पैक के हिसाब से कीमतों में 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने Moti Gulab साबुन के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

यह भी पढे : LPG Gas Connection Transfer: शहर बदलने पर गैस कनेक्शन कैसे करें ट्रांसफर? जानें दस्तावेज और नियम

Surf Excel के नए रेट (Surf Excel New Price)

Surf Excel इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने Quick Wash, Easy Wash और डिटर्जेंट बार की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

प्रोडक्टपुरानी कीमतनई कीमत
Quick Wash 1 किलो₹235₹245
Quick Wash 500 ग्राम₹123₹128
Easy Wash 1 किलो₹167₹172
Easy Wash 500 ग्राम₹85₹87
Surf Excel Bar 250 ग्राम₹42₹45
4 बार का पैक (200 ग्राम प्रत्येक)₹145₹155

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Surf Excel Quick Wash के 1 किलो पैक और चार बार वाले पैक में हुई है। दोनों की कीमतों में 10 रुपये का इजाफा किया गया है।

Rin के नए रेट (Rin New Price)

Rin डिटर्जेंट पाउडर और लिक्विड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की जेब पर भी असर पड़ेगा।

प्रोडक्टपुरानी कीमतनई कीमत
Rin Ala 500 ml₹90₹95
Rin Powder 1 किलो₹120₹123
Rin Powder 500 ग्राम₹61₹63

Rin Ala की कीमत में 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 1 किलो पाउडर अब 123 रुपये में मिलेगा।

Wheel के नए रेट (Wheel New Price)

कम बजट में कपड़े धोने के लिए Wheel पाउडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

प्रोडक्टपुरानी कीमतनई कीमत
Wheel Powder 1 किलो₹90₹93
Wheel Powder 500 ग्राम₹46₹47

Wheel के 1 किलो पैक में 3 रुपये और 500 ग्राम पैक में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Moti Gulab साबुन भी हुआ महंगा

डिटर्जेंट के अलावा HUL ने अपने Moti Gulab साबुन की कीमत भी बढ़ा दी है। इसके 150 ग्राम वाले पैक की कीमत 74 रुपये से बढ़ाकर 82 रुपये कर दी गई है। यानी ग्राहकों को अब इस साबुन के लिए 8 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

आखिर क्यों बढ़ाए गए दाम?

रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण कंपनी पर दबाव बना हुआ है। इसी लागत को संतुलित करने और अपने मुनाफे के मार्जिन को बनाए रखने के लिए HUL ने अलग-अलग उत्पादों की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में संशोधन किया है।

कंपनी की MD और CEO प्रिया नायर ने पहले भी संकेत दिया था कि कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर उत्पादों की कीमतों में जरूरत के मुताबिक बदलाव किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version