सोशल संवाद/ बड़बिल(रिपोर्ट – संजय सिन्हा ): बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी के शांतिनगर मे मानवाधिकार परिषद जोड़ा इकाई द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वी जयंती को एकता दिवस के रूप मे मनाया।इस अवसर पर मानवाधिकार परिषद के सदस्यों, गणमान्य नागरिक सहित क्षेत्र की स्वंय सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित होकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों, अतिथियों को देश की संप्रुभता और एकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक सह समाजसेवी केसरी प्रसाद तिवारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी मे सरदार पटेल की अहम भूमिका थी। उन्होंने देश की अखंडता, एकता के लिए लिए कड़े फैसले लिए थे।देश के सभी 550 रियासतो को एक सुत्र मे बाँधने का सराहनीय काम किया।इसी कार्यो से उन्हें लौह पुरूष की उपाधि दी गई।आज पुरा देश उनके जयंती को एकता दिवस के रुप मे मना रहा है।इस अवसर पर मानवाधिकार परिषद जोडा इकाई के नवी अहमद,अनिल पासवान, सोनू पासवान, चितरंजन जेना, मोहंती मुंडा ऋषि सिंह,सुमन यादव समाजसेवी -कमल लोचन मोहंती,बसंत गिरी,, स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य -रश्मिता प्रधान, झीली पंडा,सावित्री महाराना, नंदा देवी सहित दर्जनों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप के मुख्य मार्केट निकट बीते शुक्रवार के…
सोशल संवाद/डेस्क : द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के BCA DEPARTMENT में कार्यशाला का…
सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा): बड़बिल थाना क्षेत्र मे बड़बिल पुलिस ने किरिबूरू चौक…
सोशल संवाद/ दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश): 18 मई दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने…
सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर, 18 मई, 2024 शहर की वार्षिक प्री-मानसून तैयारियों के प्रयासों के तहत,…
सोशल संवाद/डेस्क: एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों पुणे…