Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मैं पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूँ की यदि उनके पास कुछ छुपाने को नही है तो शीश महल बंगले की कस्टडी लोक निर्माण सचिव को सौंपे – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मैं पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूँ
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मंत्री कार्यालय के विशेष सचिव प्रशांत रंजन झा को लिखा एक पत्र जारी करके कहा है कि यह आश्चर्यजनक है की अरविंद केजरीवाल ने अपने भ्रष्टाचार के प्रतीक 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ स्थित शीश महल बंगले को कभी खाली ही नहीं किया है। चार दिन पूर्व जो नौटंकी अरविंद केजरीवाल ने अपने माता-पिता का हाथ पकड़ कर बाहर निकलने की कि वह हम सब ने देखी लेकिन सरकारी नियमों के तहत उस शीश महल को आज तक अरविंद केजरीवाल का कब्जा है।

यह भी पढ़े : दिल्ली भाजपा ने शुरू किया, केजरीवाल के भ्रष्टाचार के गड्ढों की पोल खोल अभियान – गड्ढों भरी सड़कों पर लगाये “कट आऊट”

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस प्रकार से पूरे नौटंकी को एक सहानुभूति लेने की कोशिश की और जैसे दिखाया गया है कि सुनीता केजरीवाल एक पदाधिकारी को चाभी दे रही हैं। सचदेवा ने कहा है की 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ स्थित बंगला कोई मुख्य मंत्री आवास के रूप में आरक्षित बंगला नही है, वह एक कामन पूल बंगला है जिसका स्वामित्व लोक निर्माण विभाग के पास है और उसके पुनर्निर्माण एवं विस्तार को लेकर एक सतर्कता विभाग जांच चल रही है।

सचदेवा ने कहा है नियमानुसार बंगला खाली करके उसके मुख्य द्वार की चाबी लोकनिर्माण के सेक्शन आफिसर विजय कुमार को सौंपी जानी थी पर उनको चाबी केवल कैमरे पर दिखावे के लिए सौंपी गई और कुछ ही मिनट बाद चाबी मुख्य मंत्री कार्यालय के विशेष सचिव प्रशांत रंजन झा ने वापस ले ली। नियमानुसार जब भी कोई सरकारी बंगला खाली होता तो उसकी इन्वेंट्री बनती है, सही हालात मे बंगला मिला इसकी विडियोग्राफी होती है पर यहाँ ऐसा कुछ नही हुआ।

मात्र एक दिन बाद ही वर्तमान मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना ने बंगले का आवंटन खुद के लिए मांग लिया और आज कब्जा लेने का प्रयास भी किया जबकि 6 फ्लैग स्टाफ स्थित यह शीश महल बंगला कोई मुख्य मंत्री के लिए आरक्षित बंगला नही है। दिल्ली की जनता यह नही समझ पा रही की मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना आखिर इस शीश महल का कौन सा सच छुपाना चाहती हैं जो वह मात्र एक दिन बाद ही बंगले का कब्जा लेने को उत्सुक हो गईं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आज दिल्ली की जनता स्तब्ध है की यह चाबी देने और वापस लेने का घोटाला अरविंद केजरीवाल ने क्यों किया, आखिर ऐसा क्या छुपा है उसे शीश महल बंगले मे जो वह उसकी कस्टडी लोक निर्माण विभाग को एक दिन को भी नही सौंपना चाहते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की लोक निर्माण विभाग को 6 फ्लैग स्टाफ के शीश महल बंगले की कस्टडी पुलिस की मदद से लेकर तुरंत लेकर उसकी विडियोग्राफी करवानी चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की मै पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूँ की यदि उनके पास कुछ छुपाने को नही है तो शीश महल बंगले की कस्टडी लोक निर्माण सचिव को सौंपे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator