Kranti Gaud पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 10% जुर्माना; Asia Cup Final में हुई थी गलती

By Riya Kumari

Published :

Follow
Kranti Gaud पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 10% जुर्माना; Asia Cup Final में हुई थी गलती

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत के बाद तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर ICC ने कार्रवाई की है। उन्हें ICC की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।

यह भी पढे : Asia Cup 2026: चैंपियन बनने के बाद भी भारतीय महिला टीम ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से विवाद

विकेट लेने के बाद किया था इशारा

यह घटना श्रीलंका की पारी के पहले ओवर में हुई। क्रांति गौड़ ने श्रीलंका की ओपनर इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा किया था। ICC ने इस इशारे को ऐसा व्यवहार माना, जो बल्लेबाज को उकसा सकता है। इसी आधार पर उन पर ICC Code of Conduct के Article 2.5 के तहत कार्रवाई की गई।

क्रांति गौड़ ने स्वीकार की गलती

क्रांति गौड़ ने आरोप को स्वीकार कर लिया और ICC मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास द्वारा प्रस्तावित सजा भी मान ली। इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह पिछले 24 महीनों में उनका पहला ऐसा अपराध है।

भारत ने जीता महिला एशिया कप 2026

क्रांति गौड़ पर यह कार्रवाई उस फाइनल के बाद हुई, जिसमें भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड आठवीं बार अपने नाम किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version