Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मस्जिदों से फतवा जारी हुआ तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे’:गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को बताया नमक हराम

By Muskan Thakur

Published :

Follow
मस्जिदों से फतवा जारी हुआ तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष बयानों के जरिए एक दूसरे को घेर रहे हैं। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि, जिसने राम का अपमान किया उसे आरजेडी ने अपने मंच पर जगह क्यों दी। इधर, लालू यादव उर्स के मौके पर पटना हाईकोर्ट दरगाह पहुंचे और चादर चढ़ाई।

ये भी पढ़े : CRPF बोली- राहुल गांधी सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानते: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लेटर लिखा

गिरिराज बोले- फतवा जारी हुआ तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि, मस्जिदों से फतवा जारी किया तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे। उन्होंने मुसलमानों को नमक हराम कहा। गिरिराज सिंह शुक्रवार को बेगूसराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।उन्होंने वहां कहा कि, पीएम मोदी और नीतीश कुमार मिलकर बिहार में सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं। मुस्लिम समाज भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाती है, लेकिन वोट नहीं देते हैं।गिरिराज सिंह ने लोकल भाषा में सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि, आप जिसकी मदद करते हैं और वो बेईमान हो जाए तो उसे नमक हराम ही कहेंगे ना।

तेजस्वी यादव 16 सितंबर से बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर निकलने वाले हैं। तेजस्वी की यात्रा 16 सितंबर से जहानाबाद से शुरू होगी और 20 सितंबर को वैशाली में खत्म होगी।यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव लोगों से संवाद भी करेंगे। जहानाबाद से शुरू हो कर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर से होते हुए वैशाली मे खत्म होगी।

बीजेपी ने कांग्रेस-आरजेडी पर बोला हमला

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि, जो व्यक्ति (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन) भगवान राम को नहीं मानते, वे राम मंदिर निर्माण के खिलाफ थे और उनके बेट ने सनातन धर्म के बारे में जो बयान दिए, उससे सनातन धर्म का अपमान हुआ। कांग्रेस और RJD ने उन्हें अपने मंच पर जगह क्यों दी? बिहार की जनता यह जानना चाहती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator