---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

दवा घोटाले में गिरफ्तार डॉ. वत्सला अग्रवाल सरकारी गवाह बनीं तो रेखा गुप्ता सरकार से जुड़े कई बड़े लोग नपेंगे- सौरभ भारद्वाज

By Riya Kumari

Published :

Follow
दवा घोटाले में गिरफ्तार डॉ. वत्सला अग्रवाल सरकारी गवाह बनीं तो रेखा गुप्ता सरकार से जुड़े कई बड़े लोग नपेंगे- सौरभ भारद्वाज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : रेखा गुप्ता सरकार के 650 करोड़ रुपए दवा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल के सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताने पर आम आदमी पार्टी ने इस घोटाले में कई बड़े नाम उजागर होने की उम्मीद जताई है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर डॉ. वत्सला अग्रवाल सरकारी गवाह बनीं तो रेखा गुप्ता सरकार से जुड़े कई बड़े लोग नपेंगे।

यह भी पढे : भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों पर बढ़ा विश्वास, पार्षदों ने पार्टी लाइन से हटकर भाजपा के लिए  वोटिंग की : सत्या शर्मा

रेखा गुप्ता सरकार पर आरोप है कि केंद्रीय खरीद एजेंसी के जरिए बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीद की गई है। बिचौलियों और फर्जी बिलों के जरिए कंपनियों को मोटा मुनाफा पहुंचाया गया। घोटाले का मुख्य आरोपी राजीव रंगीला विदेश भाग गया है। जांच एजेसियों के लिए उसे पकड़ना अब बड़ी चुनौती बन गई है।

बुधवार को “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि 650 करोड़ रुपए के दवा और चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले में गिरफ्तार पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल ने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। अगर अदालत उन्हें इसकी मंजूरी दे देती है, तो खरीद प्रक्रिया में शामिल कई प्रभावशाली लोगों और राजनेताओं की भूमिका जांच के दायरे में आ सकती है।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सूत्रों का कहना है कि अगर वह सरकारी गवाह बनती हैं, तो वह रेखा गुप्ता सरकार से जुड़े कई राजनीतिक और निजी व्यक्तियों की पोल खोल सकती हैं। आरोप है कि केंद्रीय खरीद एजेंसी के माध्यम से बाजार मूल्य से काफी अधिक दरों पर खरीदारी की गई थी। इसके साथ ही बिचौलियों और फर्जी बिलों के जरिए कंपनियों को अवैध मुनाफा पहुंचाया गया। इस घोटाले की जांच का दायरा 650 करोड़ रुपए से भी बहुत आगे जा सकता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मामले का मुख्य आरोपी राजीव रंगीला अभी भी फरार है और बताया जा रहा है कि वह विदेश भाग गया है। जांच एजेंसियां अब उसके विदेशी संपर्कों, पैसों के लेन-देन और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े अन्य नामों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version