ऑपरेशन मुस्कान का असर: जमशेदपुर में 28 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
ऑपरेशन मुस्कान का असर: जमशेदपुर में 28 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस का ऑपरेशन “मुस्कान” लगातार लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है। अभियान के तहत मंगलवार, 25 अगस्त को जिले के शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों से गुम हुए 28 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

यह भी पढ़े : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला पुलिस के प्रयास की सराहना की। पुलिस के अनुसार, गुम हुए मोबाइल की तलाश में आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद ली जा रही है। इसके जरिए मोबाइल फोन को ट्रैक कर उनकी लोकेशन का पता लगाया जाता है और बरामदगी की कार्रवाई की जाती है।

जिला पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक कुल 3,233 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि लोगों की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर बिना देरी किए संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही CEIR पोर्टल पर भी मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज कराई जा सकती है। समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी में मदद मिलती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version