Dr Abhishek Child Care

19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of July 19 Know what special things happened on this day
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 19   जुलाई भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 19  जुलाई  को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
  • 1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
  • 1702 – किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा जमाया।
  • 1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
  • 1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1900 – फ्रांस की राजधानी मेंपेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी।
  • 1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
  • 1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
  • 1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।
  • 1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।
  • 1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया। (800/7400 किमी)
  • 1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
  • 1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।
  • 1979 – निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई।
  • 1982 – अमेरिकी नागरिक डेविड एस डोड्ज को लेबनान में बंधक बना लिया गया।
  • 1997 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की।
  • 2013 – इराक के दियाला प्रांत में आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गये।
  • 1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
  • 2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2001 – ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
  • 2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
  • 2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
  • 2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
  • 2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
  • 2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2019 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
  • 2019 – इलाहाबाद हाई कोर्ट की पूर्णपीठ ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 20 फीसद क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया।
  • 2019 – श्रीलंका ने भारत के साथ 91.26 मिलियन डॉलर की लागत से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण रेलवे खंड में पटरियों के उन्नयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2019 – वर्ल्ड बैंक ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने का फैसला वापस लिया।
  • 2019 – जर्मनी के सुहेल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप खत्म हो गया। टूर्नामेंट में भारत 10 स्वर्ण पदक के साथ टॉप पर रहा।
  • 2020 – करीब 78 टन वजनी मशीन को लेकर महाराष्ट्र से एक साल पहले निकला ट्रक केरल के तिरुवनंतपुरम विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचा।
  • 2020 – असम सरकार ने घोषणा की कि राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 108 जानवरों की मौत हो गई।
  • 2021 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस के ट्रक से टकरा जाने से लगभग 30 लोगों की मौत हुई।
  • 2021 – इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में बम धमाके में लगभग 25 लोगों की मौत व दर्जनों अन्य घायल हुए।
  • 2021 – डॉक्टर कम्भमपति हरी बाबू को मिजोरम के नए राज्यपाल की शपथ दिलाई।
  • 2022 – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
  • 2022 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने चौथा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति व्याख्यान दिया।
  • 2023 – चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में 15 लोगों की करंट लगने से मौत हुई और कई घायल हुए।
  • 2023 – गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर देर रात 01:15 बजे एक जगुआर कार ने करीब 25 लोगों को रौंदा। 9 लोगों की मौत हुई व 15 जख्मी हुए।
  • 2023 – राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए।
  • 2023 – महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई व 57 अन्य लापता हुए।
  • 2024 – बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की।
  • 2024 – हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से 245 भारतीय भारत लौटे हैं। इनमें 125 छात्र भी हैं। भारतीय उच्चायोग ने 13 नेपाली छात्रों की वापसी में भी मदद की।
  • 2024 – वैश्विक माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण दुनिया के कई देशों में उड़ानें, बैंकिंग व रेलवे सेवा आदि ठप हुए।

19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1814 – रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट ।
  • 1827 – क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ।
  • 1881 – जर्मनी के विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर ।
  • 1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी ।
  • 1894 – ख़्वाजा नजीमुद्दीन – बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।
  • 1900 – खूबचंद बघेल – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।
  • 1909 – नालापत बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
  • 1925 – दिनेश सिंह – द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
  • 1938 – जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।
  • 1948 – राधाबिनोद कोइजम – मणिपुर के 10वें मुख्यमंत्री थे।
  • 1948 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1956 – जिया मोदी एक भारतीय कानूनी सलाहकार।

19 जुलाई को हुए निधन

  • 1963 – एनी मसकैरिनी संविधान सभा की सदस्य थी।
  • 1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।
  • 1988 – लेफ्टिनेंट राजीव संधू महावीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
  • 2018 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
  • 2021 – संस्थान गोकर्ण पर्तगालि जीवोत्तम मठ के श्रीमद विद्याधिराज तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी का निधन हुआ।
  • 2022 – अमेरिकी गायिका क्यू॰ लाज़रस (61) का निधन हुआ।
  • 2023 – लिथुआनियाई एथलीट रेमिगिजस वालियुलिस (64) का निधन हुआ।
  • 2024 – वेल्श स्नूकर खिलाड़ी रे रियरडन (91) का  कैंसर से निधन।
  • 2024 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ शीला जैक्सन ली (74) का अग्नाशय के कैंसर से निधन हुआ।

19 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • जयरामबाबा (भामटी) महाराज पुण्यतिथि (अमरावती)।
  • गुरु हरकिशन जी जयन्ती (प्राचीनमातानुसार)।
  • प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पाण्डे जयन्ती।
  • जयंत विष्‍णु नार्लीकर जन्म दिवस।
  • लेफ्टिनेंट राजीव संधू बलिदान दिवस (महावीर चक्र सम्मानित)।
  • बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator