Dr Abhishek Child Care

2 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of July 2, know what special things
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है।  2 जुलाई भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं  2 जुलाई  को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 1 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
  • 1698 – थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।
  • 1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
  • 1777 – अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।
  • 1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
  • 1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
  • 1897 – इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
  • 1911 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोलंबिया के साथ अपने राजनयिक संबंधों को समाप्त करके वहां के वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया।
  • 1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।
  • 1940 – क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।
  • 1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।
  • 1966 – फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
  • 1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
  • 1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1990 – सऊदी अरब में मक्का-मदीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।
  • 2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।
  • 2002 – स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2004 –  छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
  • 2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
  • 2006 – इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
  • 2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
  • 2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।
  • 2019 – सिंगापुर हाईकोर्ट ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उसके पति मयंक मेहता के खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया।
  • 2019 – रूस / पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिक शहीद।
  • 2020 – दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अ‍रविन्‍द केजरीवाल ने कोविड 19 के रोगियों के इलाज के लिए देश के पहले प्‍लाजमा बैंक का उद्घाटन किया।
  • 2020 – बिहार में वज्रपात ने फिर मचाई तबाही , 22 की मौत हुई।
  • 2020 – वियतनाम में दुनिया के पहले सोने के होटल की ओपनिंग हुई।
  • 2020 – भारतीय रेलवे ने 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाई, जो भारतीय रेल के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इस ट्रेन का नाम ‘शेषनाग’ दिया गया।
  • 2020 –  कानपुर मेंदेर रात विकास दुबे के गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये। 
  • 2021 – अमेरिकाः फ्लोरिडा में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई।
  • 2021 – जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी यात्री वाहन फिसलकर एक गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत व चार अन्य घायल हुए।
  • 2021 – डीआरडीओ का शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम-10 एम भारतीय सेना में शामिल हुआ।
  • 2022 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भानुर स्थित भारत डायनैमिक्स लिमिटेड के नए विनिर्माण सुविधा केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए।
  • 2022 – भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्राड पर 29 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में एक ही ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • 2023 – अजित पवार 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने, 31 महीने में तीसरी बार शपथ ली; NCP के 8 विधायक भी मंत्री बने।
  • 2023 – रक्षा मंत्रालय भारत का मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा हुआ।
  • 2023 – भारतीय तटरक्षक और नौसेना ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर में गैलरी का निर्माण करने के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • 2023 – अमेरिकी स्कूनर कुयाहोगा पैकेट को प्रांतीय मरीन द्वारा डेट्रॉयट नदी पर कब्जे में लिया गया, जिसमें शीर्ष गुप्त युद्ध पत्राचार भी शामिल था।
  • 2024 – उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत (बाद में संख्या 122 से ज्यादा पहुंची) हो गई व 150 से अधिक भक्त घायल हुए।

2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1893 – चंदूलाल मधवलाल त्रिवेदी – पंजाब के पूर्व राज्यपाल।
  • 1901 – कालिंदी चरण पाणिग्रही – प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार थे।
  • 1921 – अशोक घोष एक भारतीय बंगाली राजनेता और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता थे।
  • 1925 – स्वामी राम – भारतीय योगाचार्य थे।
  • 1941 – आशालता वाबगांवकर – मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक।
  • 1945 – विद्या विंदु सिंह – लोक साहित्य के क्षेत्र में जाना माना नाम।
  • 1948 – आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि।
  • 1954 – मुहम्मद अज़ीज़ भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायक थे जिन्होंने मुख्यतः बंगाली और ओडिआ फ़िल्मों में गाने गाये।
  • 1956 – तूफ़ानी सरोज – तूफ़ानी सरोज तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
  • 1958 – पवन मल्होत्रा हिन्दी फ़िल्मों व टीवी के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 1968 –  गौतमी – हिन्दी फ़िल्मों की एक भारतीय अभिनेत्री ।
  • 1981 अनुपमा वर्मा – भारतीय अभिनेत्री।
  • 1983 – सुहास लालिनाकेरे यतिराज – एक भारतीय पेशेवर पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी।

2 जुलाई को हुए निधन

  • 1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन हुआ।
  • 1934 – असित भट्टाचार्य – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।
  • 1950 – यूसुफ़ मेहरअली, स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।
  • 1961 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।
  • 2022 – मशहूर ब्रिटिश निर्देशक पीटर ब्रूक (97) का निधन हुआ।
  • 2023 – डच फुटबॉल खिलाड़ी थियो पहलप्लात्ज़ (76) का निधन हुआ।
  • 2024 – स्लोवाक सेलो वादक, संगीतकार और शिक्षाशास्त्री व्लादिमीर बोकेस (78) का निधन हुआ।

2 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • माँ ताप्ती जयन्ती (आषाढ़ शुक्ल सप्तमी)।
  • नेमीनाथ मोक्ष कल्याणक (जैन , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी)।
  • वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र)।
  • महान क्रान्तिकारी असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस।
  • यूसुफ़ जफर मेहरअली समृति दिवस।
  • अन्तरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस।
  • विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day, पहले 24 जून को यूएफओ डे मनाया जाता था)।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version