Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बिरसानगर क्षेत्र में झामुमो-कांग्रेस, भाजमो एवं अन्य दलों के डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अन्य दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला  लगातार जारी है। शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल क्षेत्र के कांग्रेस-झामुमो एवं भाजमो व अन्य दलों के 160 युवक-युवतियों ने भाजपा की नीति, सिद्धांत से प्रेरित होकर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन हेतु भाजपा का दामन थामा।

यह भी पढ़े : महिलाओं को सत्ता हथियाने का साधन बनाने वाली भाजपा आज महिला सम्मान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है – संजय पांडे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बिरसानगर जोन नं 5 में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रमुख नेता पदमावती, रोमानी विश्वास, नंदिता गोराई शर्मा, सुनील प्रसाद, डब्बू, राज सिंह गिल के नेतृत्व में 160 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और पूर्वी क्षेत्र की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान आयोजित समारोह में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप एवं वरिष्ठ नेता पलाश घोष ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

पूर्णिमा साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो क्षेत्र और देश का संपूर्ण विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि निजी हित से ऊपर उठकर देश हित के बारे में सोचने वाले लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने शुभकामना और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ संगठन हित में पार्टी को प्राप्त होगा।

वहीं, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त वापसी हो रही है और माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा को संकल्पित भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के नेतागण व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator