Advertisement 2

भाजपा मानगो मंडल के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की बैठक में प्रभारी काली शर्मा रहे उपस्थित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा मानगो मंडल के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की बैठक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ कार्यक्रम के निमित भाजपा मानगो मंडल के नव  नियुक्त अध्यक्ष विनोद राय के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा मानगो मंडल कार्यालय में सुबह 10 बजे आहूत की गई है, जिसमें आज मुख्य रूप से भाजपा जिला कोषाअध्यक्ष सह मानगो मंडल के तिरंगा अभियान के प्रभारी काली शर्मा उपस्थित हुए । उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़े : SC/ST रिजर्वेशन में क्रीमी लेयर लागू नहीं होगा:केंद्र सरकार का फैसला; सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- सरकार को विचार करना चाहिए

साथ ही बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए आवाहन पर हम सभी कार्यकर्ताओ को हर घर में तिरंगा लगाने की जिम्मेवारी लेनी होगी और संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी तरह से निभाने की बात कही ।साथ ही कार्यक्रम में अन्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार ने किए एवं धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम साव ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर जटाशंकर पांडे, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा , वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ चौबे,अशोक सिंह चौहान, नित्यानंद सिन्हा, नीलकमल शेखर, प्रो यू पी सिंह ,राजीव सिंह,गंगा साहू , भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, अशोक गौड़,रवि गोराई सहित सैकड़ों कार्यकर्तगण उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version