गुजरात में 3 साल में पूरी कैबिनेट बदली:कल 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज 26 की शपथ, 19 नए चेहरे

By Muskan Thakur

Published :

Follow
गुजरात में 3 साल में पूरी कैबिनेट बदली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गुजरात में भाजपा ने महज 3 साल में CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर लगभग पूरी सरकार बदल दी है। गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।कैबिनेट में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं, 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं।खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेलवे बैठक में उठाए 50 अहम मुद्दे, नई ट्रेन सेवाओं और स्टेशनों के विकास की रखी मांग

इन नेताओं ने ली शपथ

  • हर्ष सांघवी: गुजरात के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता हर्ष सांघवी ने सबसे पहले शपथ ली। उन्हें गुजरात का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
  • जीतेंद्रभाई वघानी: वघानी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पाटीदार समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। वघानी भावनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
  • अर्जुन मोढवाडिया: गुजरात के पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने मंत्री पद की शपथ ली। मोढवाडिया गुजरात बीजेपी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।
  • डॉ. प्रद्युम्न वाजा: गुजरात कैबिनेट में डॉ. प्रद्युम्न वाजा को भी जगह मिली हैं। वाजा कोडिनार सीट से विधायक हैं।

    नरेश पटेल:
    नरेश पटेल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, जो पटेल समाज के प्रमुख नेता हैं। वे विसनगर से विधायक हैं तथा पूर्व कैबिनेट में भी शामिल रहे।
  • रिवाबा जडेजा: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली, जो जामनगर ग्रामीण से विधायक हैं।
  • रमनभाई सोलंकी: गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में रमणभाई सोलंकी को भी जगह मिली है। वो बोर्सद से विधायक हैं।
  • दर्शना वाघेला: दर्शना वाघेला ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली, जो नवसारी से विधायक हैं।
  • स्वरूपजी ठाकोर: स्वरूपजी ठाकोर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वो वाव विधानसभा से विधायक हैं।
  • ईश्वरसिंह पटेल: ईश्वरसिंह पटेल भाजपा के पटेल समुदाय नेता हैं, जो स्थानीय पंचायत से ऊपर उठे।
  • प्रफुल्ल पंसेरिया: प्रफुल्ल पानशेरिया कमरेज सीट से विधायक हैं।
  • डॉ. मनीषा वकील: मंत्रिमंडल में मनीषा वकील को फिर से मौका मिला है। वे वडोदरा शहर से दो बार विधायक हैं।
  • त्रिकम छंगा: गुजरात बीजेपी के प्रमुख नेताओं में गिने जाने वाले त्रिकम छंगा को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वे आदिवासी समुदाय से आते हैं।
  • प्रवीण कुमार माली: वे गुजरात के माली समुदाय से हैं और भाजपा के नए चेहरे हैं। वे किसान मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।
  • ऋषिकेश पटेल: ऋषिकेश पटेल 2007 से विसनगर से विधायक हैं और स्वास्थ्य और जल संसाधन मंत्री रहे हैं।
  • पी.सी. बरंडा: पुनमचंद बरंडा भाजपा के आदिवासी नेता हैं, जिन्होंने 2022 में भीलोड़ा से चुनाव जीता।
  • कांतिलाल अमृतिया: कांतिलाल अमृतिया मोरबी से पांच बार विधायक रहे हैं और 2022 में जीते।
  • कुंवरजीभाई बावलिया: कुंवरजीभाई बावलिया कोली समुदाय के नेता हैं, जो 2018 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए।
  • कौशिक वेकारिया: कौशिक वेकारिया अमरेली से 2022 में पहली बार विधायक बने। उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
  • परषोत्तम सोलंकी: परषोत्तम सोलंकी भवनगर ग्रामीण से विधायक हैं, जो मत्स्य पालन मंत्री रहे। वे 1998 से सक्रिय हैं।
  • कमलेशभाई पटेल: कमलेशभाई पटेल पेटलाड स 2022 में 17,954 वोटों से जीते। वे स्थानीय व्यापार और विकास मुद्दों पर सक्रिय भाजपा नेता हैं।
  • संजयसिंह महीडा: गुजरात की महुधा सीट से विधायक संजयसिंह महीडा को मंत्री बनाया गया है।
  • रमेश कटारा: रमेश कटारा भाजपा के नए मंत्री हैं, जो आदिवासी क्षेत्रों से आते हैं।
  • कनुभाई देसाई: गुजरात सरकार में वित्त मंत्री रहे कनुभाई देसाई को फिर मंत्री बनाया गया है। वे पारदी से विधायक हैं।

बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री के अलावा, सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसने गुजरात में सियासी तूफान ला दिया। कुल 16 मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दिया। इसके बाद नए मंत्रिमंडल का गठन होगा। माना जा रहा है कि 4-5 पुराने मंत्रियों को फिर से रिपीट किया जा सकता है। वहीं कई नए चेहरे भी कैबिनेट में दिखाई दे सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version