Dr Abhishek Child Care

इंडो–नेपाल यूथ चैम्पियनशिप 2025 में झारखंड के खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

By Muskan Thakur

Published :

Follow
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई कपूर परिवार के सभी सदस्य हुए शामिल (7)
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /रांची: नेपाल के पोखरा स्टेडियम में 6 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही इंडो–नेपाल यूथ चैम्पियनशिप–2025 में भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीम हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई एवं फिट इंडिया (नीति आयोग, भारत सरकार) से संबद्ध है तथा इसका आयोजन भारतीय युथ एजुकेशन फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है।इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में झारखंड से कई युवा खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित हुए हैं, जो राज्य और देश दोनों के लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़े : Pakistan-India मुकाबले से पहले मैदान में पहुंचा सांप, श्रीलंका में महिला वर्ल्ड कप से पहले हंगामा

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम (झारखंड से चयनित खिलाड़ी)

सुदामा हेंब्रम,उदेश्य कुमार,सूरज लोहरा, अंकित उरांव,रोशन उरांव, कृष्णा उरांव,कृष्णा कुमार मुण्डा, राहुल उरांव,मोफिक अली,निखिल कुमार सिंह और अमर अंसारी टीम का हिस्सा होंगे। टीम के कोच विष्णु उरांव एवं प्रबंधक शंभु सेन हैं।

भारतीय महिला फुटबॉल टीम (झारखंड से चयनित खिलाड़ी)

संगीता कुमारी,बबिता हेंब्रम, बांसती टुडू, सबिता हेंब्रम,रीतिका किस्कू, सुरजमनी हेंब्रम,आशा मुण्डा, जिया सोरेन,अर्चना राय,मनिशा हांसदा,वर्षा मुर्मु,सीमा हेंब्रम, नामिता मुर्मु और पुष्पा कुमारी भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टीम की कोच काजल कुमारी एवं प्रबंधक अंजना सिंह हैं।

यह प्रतियोगिता भारत और नेपाल के बीच खेल सहयोग और युवाओं के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव साझा करने का एक सशक्त मंच बनेगी। झारखंड के इन खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version