जमशेदपुर में आदिवासी युवा बने रोजगारदाता, 5 हजार से अधिक लोगों को मिला काम

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में आदिवासी युवा बने रोजगारदाता, 5 हजार से अधिक लोगों को मिला काम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आदिवासी समाज के युवाओं की पहचान अब केवल पारंपरिक कला, संस्कृति और जीवनशैली तक सीमित नहीं रह गई है। बदलते समय के साथ झारखंड के आदिवासी युवा कारोबार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। कभी नौकरी की तलाश करने वाले युवा अब खुद उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार दे रहे हैं। जमशेदपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में यह बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढे : झारखंड हाईकोर्ट: बहू को घर घुसने से रोकना क्रूरता नहीं, सास-ननद के खिलाफ केस रद्द

आंकड़ों के अनुसार, जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 250 से 300 आदिवासी वेंडर टाटा ग्रुप, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और यूसीआइएल के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनके व्यवसायों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। वहीं, देशभर में आदिवासी उद्यमियों से जुड़ी कंपनियों में दो लाख से अधिक लोग काम कर रहे हैं।

जमशेदपुर में 300 के करीब आदिवासी वेंडर सक्रिय

जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र में आदिवासी उद्यमियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। टाटा ग्रुप, यूसीआइएल और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 250 से 300 आदिवासी वेंडर सक्रिय हैं। इनमें कई छोटे उद्यमी भी शामिल हैं, जिनके प्रतिष्ठानों में पांच से दस कर्मचारी काम करते हैं।

खास बात यह है कि कई उद्यमियों के यहां शत-प्रतिशत कर्मचारी आदिवासी समुदाय से जुड़े हुए हैं। इस तरह ये व्यवसाय केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं बन रहे, बल्कि समाज के दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।

16 राज्यों में आदिवासी उद्यमियों को आगे बढ़ा रही TICCI

आदिवासी युवाओं को कारोबार से जोड़ने में ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (TICCI) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्था झारखंड समेत देश के 16 राज्यों में आदिवासी उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

संस्था की ओर से युवाओं को व्यवसाय शुरू करने, कारोबार का विस्तार करने और औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाता है। इसके प्रयासों से कई आदिवासी उद्यमी करोड़ों रुपये का सालाना कारोबार कर रहे हैं।

देशभर में दो लाख से अधिक लोगों को मिल रहा रोजगार

TICCI के राष्ट्रीय महासचिव बसंत तिर्की के अनुसार, देशभर में आदिवासी उद्यमियों के कारोबार से दो लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। अकेले जमशेदपुर में पांच हजार से ज्यादा लोग इन व्यवसायों से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि गुजरात में एक आदिवासी पटेल उद्यमी की फैक्ट्री में करीब चार हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं, TICCI के विदर्भ चैप्टर के अध्यक्ष दीपक मरावी का कारोबार करीब 400 करोड़ रुपये का है।

बड़े कारोबार और ब्रांड के रूप में उभर रहे आदिवासी उद्यमी

आदिवासी उद्यमिता की इस नई तस्वीर में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। एटमबर्ग जैसे ब्रांड के संस्थापक मनोज मीणा की कंपनी का कारोबार करीब 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की जानकारी दी गई है। उनकी कंपनी में हजारों लोग कार्यरत हैं।

आदिवासी युवाओं का यह बदलाव केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में झारखंड के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को भी नई गति मिल सकती है। I

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version