---Advertisement---

पहले चरण में भाजपा को मिला जनता का भरपूर आशीर्वाद : अमरप्रीत सिंह काले

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पहले चरण में भाजपा को मिला जनता का भरपूर आशीर्वाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के सफलतापूर्वक सोल्लास संपन्न होने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सभी मतदाताओं को बहुत बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं, जिला प्रशासन, बूथ और मतदान कर्मियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी ने सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया।

यह भी पढ़े : भाजपा प्रत्याशी ने पूर्णिमा साहू ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदानकर्मियों का जताया विशेष आभार

उन्होंने कहा कोल्हान की सभी 14 सीटों पर भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनसमर्थन मिला है और इन सीटों पर भाजपा की जीत होगी। जनता का यह आशीर्वाद हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है और यह भी संकेत देता है कि राज्य में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

काले ने कहा कि जनता भाजपा के साथ अपने सपनों और उम्मीदों को जोड़े हुए है। हम जनहित और प्रदेश के विकास के प्रति पूरी निष्ठा के साथ प्रतिबद्ध हैं। अमरप्रीत सिंह काले ने सभी कार्यकर्ताओं, मतदान कर्मियों और जनता का पुनः धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---