---Advertisement---

पिछले 10 सालों में दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल के शासन का दर्द सहा है इसलिए अब दिल्ली परिवर्तन चाहती है – अलका गुर्जर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पिछले 10 सालों में दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल के शासन का दर्द सहा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, दिल्ली की सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के लिए 14 संकल्प पत्र वैन को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश कार्यालय से रवाना किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चंदोलिया, बांसुरी स्वाराज एवं प्रवीण खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन एवं मीनाक्षी लेखी, सतीश उपाध्याय, अजय महावर, मोसहन सिंह बिष्ट, राजा इकबाल सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : भाजपा-आरएसएस देश के सबसे बड़े ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग- कांग्रेस

दिल्ली भाजपा कार्यालय से रवाना हुई सभी वैन अलग अलग 14 जिलों में जाएंगी जिसमें भाजपा कार्यकर्ता मौजूद होंगे। हर वैन का जिला अनुसार एक इंचार्ज बनाया गया है। लोगों के सुझाव वैन में रखी सुझाव पेटिका में डाले जाऐगे और फिर उन्हीं सुझावों के आधार पर भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव 2025 का अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। 

दिल्ली भाजपा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है और पांचवी सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत को और भारतीयों को दुनिया भर में जिस प्रकार से सम्मान मिल रहा है वह हम दस साल पहले अकल्पनीय था। उन्होने कहा की पिछले दस साल में अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं निष्क्रियता ने दिल्ली को बदहाल कर दिया है, भाजपा सरकार में आयेगी दिल्ली को संवारेगी।

पांडा ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न कोने कोने में भाजपा का यह सुझाव वैन जायेंगी और जनता के सुझाव के बाद ही हम अपना संकल्प पत्र बनाएंगे। इतना ही नहीं जानता के सुझाव लेकर ही हमने स्लोगन बनाया है कि “अब नहीं सहेंगे बदल कर रहेंगे” जो हमारे चुनाव प्रचार का टैग लाइन स्लोगनहै।

डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि दिल्ली का दिल आज छलनी हो गया है क्योंकि जिन वायदों के साथ अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता में आए थे उन वायदों को कभी पूरा नहीं किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जब मां यमुना में डुबकी लगाई तो तीन दिन तक वे बीमार हो गए और इसी मां यमुना को साफ करने की बात अरविंद केजरीवाल ने की थी। उन्होंने कहा कि नल में नाले का पानी देने वाले अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ ही हमारा स्लोगन है “अब नहीं सहेंगे बदल कर रहेंगे।” डा. गुर्जर ने कहा इसलिए हमारा सभी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्लीवालों से अपील है कि वे भी सुझाव दें ताकि दिल्ली का भविष्य सुधारा जा सके।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा का संकल्प पत्र जनता का संकल्प पत्र होगा और आज जिस वैन को हम रवाना करेंगे वह दिल्ली के प्रत्येक जिलों में जाएगी और जानता के मन में उनका संकल्प और अपनी दिल्ली को जनता कैसे देखना चाहती है वह इस में सुझाव के रूप में आएगी। दिल्ली भाजपा ने इसके लिए समाज के अलग अलग वर्गों युवा, व्यापारियों और आर.डब्ल्यू.ए. के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए थे और अब उनके दिल्ली की जनता का सुझाव लेने के लिए हमारे वैन भी 14 संगठनात्मक जिलों में घूमेगी। 

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का दर्द जो जनता के सुझावों के रुप में इस संकल्प पेटिका में आयेगा उसका हम समाधान करेंगे। लोग आज भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने 15 साल कांग्रेस और फिर 10 सालों से अरविंद केजरीवाल को वोट देकर देख लिया कि दिल्ली का हश्र क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि बहुत बड़े संख्या में ऑटो वाले ने भाजपा का समर्थन दिया है उनके सुझाव भी हम शामिल करेंगे। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली वाले पिछले 10 साल में ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। और आज अगर दिल्ली में नल खोलेंगे तो गंदे पानी, सड़को के जंजर हालत और जगह जगह कूड़े का पहाड़ दिल्ली में दिखाई पड़ रहे हैं। इसलिए अब दिल्लीवाले परिवर्तन करना चाहते हैं। मैं सभी दिल्लीवालों से निवेदन करुंगा कि वह भाजपा की सुझाव प्रक्रिया  के साथ जुड़ें और अपने सपनों की दिल्ली बनाने में सहयोग दें।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा की आज देश के कई राज्यों में डबल इंजन की सरकार है और वहाँ के लोगों ने यह महसूस किया है कि स्वंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था वह आज पूरा हो रहा है। इसलिए दिल्ली को भी अपने सपनों की दिल्ली बनानी है तो यहां भी डबल इंजन की सरकार लानी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले आज ख़ुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। झुग्गी में बढ़े हुए बिजली के बिल आ रहे हैं, नल से गंदा पानी और व्यापारी परेशान है। दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है।

संकल्प कमेटी के संयोजक और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि एक बेहतर संकल्प पत्र हमारी कमेटी द्वारा बनाया जाएगा और साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है इसलिए दिल्ली वालों को अपने सपनों की दिल्ली मिलेगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली वालो की दिल्ली कैसी होनी चाहिए इसके लिए आज हमारा यह अभियान शुरू हो रहा है और संकल्प पत्र में दिल्लीवाली की अपेक्षाओं को संग्रहित करके भाजपा तय करेगी कि दिल्ली के हित में क्या बेहतर हैं क्योंकि भाजपा हमेशा से ही इस बात का ध्यान रखती है कि लोगों के हितों में अधिक से अधिक सहभागी बने। 

नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में एक तरफ़ भ्रष्टाचारियों की जमात है जिन्होंने जमकर ना सिर्फ़ दिल्ली को लूटा है बल्कि दिल्ली के विकास को रोकने का भी काम किया है।  इसलिए दिल्ली की जानता से हम अपील कर रहे हैं कि दिल्ली के इस कमजोर सरकार को गिराने का काम करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हम एक सपनों की दिल्ली बनाने जा रहे हैं जो सपना आपका भी होगा।

मीनाक्षी लेखी ने कहा की भाजपा 26 साल से सत्ता के बाहर है फिर भी आज जनता को भाजपा से बहुत उम्मीद है,  अगले एक माह में दिल्ली वालों के सुझाव लेकर संकल्प पत्र लायेंगे जो हमारा काम का आधार बनेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---