---Advertisement---

बिहार के इस जिले में एक महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ घटना आश्चर्यजनक

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जब कोई महिला एक साथ पांच बेटियों की मां बनती है तो सहसा यह आश्चर्यजनक जरूर लगता है, लेकिन बिहार के किशनगंज में ऐसा हुआ है। यहां एक महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को जन्म दिया है। जन्म के बाद चाचा और बच्चा सभी स्वस्थ है । ये देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। यह सही है कि गर्भधारण के समय बदलाव होने पर जुड़वा बच्चों का भी जन्म होता है, लेकिन एक साथ पांच बच्चों का जन्म होना बहुत ही विचित्र घटना है। ऐसी घटना करोड़ो महिलाओं में सिर्फ एक के साथ ऐसी होती है । इसे डॉक्टर भी विचित्र घटना बता रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों ऐसा ही मामला पाकिस्तान से आया था जहां एक महिला ने एक साथ 3 बच्चे और 2 बच्चियों को जन्म दिया था। किशनगंज की इस महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरानी में डाल दिया। मामला किसी अजूबे से कम नही है। महिला जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत जाल मिलिक गांव की रहने वाली है।

प्राइवेट नर्सिंग होम में हुई डिलीवरी

जानकारी के अनुसार, ताहेरा बेगम उम्र 27 साल को प्रसव पीड़ा होने के बाद निकटवर्ती इस्लामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था। यहां महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया। एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख चिकित्सक और कर्मी भी हैरान हो गए। पांच बच्चों के जन्म देने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। चिकित्सकों के मुताबिक पांचों बच्चियां और उनकी मां बिलकुल स्वस्थ्य हैं। बच्चियों के जन्म के बाद परिजनों में खुशी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version