---Advertisement---

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है : अरविंदर सिंह लवली

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इंडिया अलायंस के तहत दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच हुए गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि इंडिया अलायंस सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगा। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सांसदों ने राजधानी की जनता की पूरी तरह से उपेक्षा की है और दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने कुछ नही किया है।

अरविंदर सिंह लवली ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने घोषणा की जिसके अंतर्गत कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चैक और उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आम आदमी पार्टी अन्य चार सीटों पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली पर इंडिया अलायंस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का निर्णय सौहार्दपूर्ण ढंग से लिया है, 

क्योंकि इंडिया गठबंधन दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है। लवली ने कहा कि हालांकि कांग्रेस केवल तीन लोकसभा सीटों चांदनी चैक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन कांग्रेस और आप दोनों सभी सात सीटें संयुक्त रूप से जीतेंगे ।

उन्होंने कहा कि भाजपा खुद ही अपने नकारा सांसदों की निष्क्रियता के चलते टिकट काट कर पिछले चुनाव की तरह नये उम्मीदवार उतारने जा रही है परंतु अब दिल्ली की जनता ने भाजपा को इस बार सातो सीटो हार का मुँह दिखाने के लिए अपना मन बना लिया है । उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर गठबंधन धर्म निभाते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी सातों लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हो।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, दिल्ली के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जिस सहज तरीके से सीट बंटवारे का समझौता हुआ, उससे भाजपा घबरा गई है क्योंकि इससे इंडिया गठबंधन की जीत के स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत जमीन तैयार करने के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस बिना किसी हिचकिचाहट के अन्य इंडिया गठबंधन सहयोगियों के साथ गठजोड़ करेगी।

गठबंधन का उद्देश्य केंद्र में सांप्रदायिक और निरंकुश भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि सभी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस सीट-बंटवारा करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version