सोशल संवाद / डेस्क : साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिफेंस टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना ने बड़ा अवसर दिया है। Territorial Army की ओर से Terrier Cyber Quest 2026 (TCQ 3.0) का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के छात्र, साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स, एथिकल हैकर्स, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स हिस्सा ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है।
यह भी पढे : रेलवे की चादर ओढ़े 3 लोग वायरल, 4 साल में 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम गायब होने का दावा
क्या है Terrier Cyber Quest 2026?
Terrier Cyber Quest 2026 भारतीय सेना का राष्ट्रीय स्तर का साइबर और डिफेंस टेक्नोलॉजी चैलेंज है। इसका उद्देश्य देश के कॉलेजों, इंडस्ट्री, रिसर्च संस्थानों और तकनीकी क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों को एक मंच पर लाना है, ताकि आधुनिक रक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के लिए नए समाधान तैयार किए जा सकें।
तीन अलग-अलग ट्रैक में होगी प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए तीन मुख्य ट्रैक रखे गए हैं। इनमें Bug Hunting, AI Kavach और National Creators Challenge शामिल हैं। Bug Hunting में प्रतिभागियों को साइबर सिस्टम की तकनीकी कमजोरियों की पहचान करनी होगी।
Bug Hunting में क्या करना होगा?
Bug Hunting ट्रैक के लिए पहले ऑनलाइन Capture-The-Flag यानी CTF चैलेंज होगा। शॉर्टलिस्ट होने वाली टीमों को इसके बाद नई दिल्ली में 36 घंटे के लाइव ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेना होगा। यहां प्रतिभागी सिमुलेटेड नेशनल-इंफ्रास्ट्रक्चर सैंडबॉक्स पर काम करेंगे और सुरक्षा कमजोरियों की पहचान कर उनका दस्तावेजीकरण करेंगे।
कौन ले सकता है हिस्सा?
Bug Hunting ट्रैक में छात्र, साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स, एथिकल हैकर्स, शोधकर्ता और Armed Forces Personnel हिस्सा ले सकते हैं। इस ट्रैक में अधिकतम 3 सदस्यों की टीम बनाई जा सकती है।
Terrier Cyber Quest 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 31 अगस्त 2026
- शॉर्टलिस्टिंग फेज: 1 से 10 सितंबर 2026
- ग्रैंड फिनाले: 6 से 8 अक्टूबर 2026
- ग्रैंड फिनाले का स्थान: नई दिल्ली
- अवॉर्ड सेरेमनी: 9 अक्टूबर 2026
विजेताओं को क्या मिलेगा?
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान, मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को Territorial Army और डिफेंस टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर भी मिलेगा। विजेताओं को महत्वपूर्ण डिफेंस संस्थानों और साइट्स का दौरा करने का मौका मिलने की जानकारी भी दी गई है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इच्छुक प्रतिभागी 31 अगस्त 2026 तक Terrier Cyber Quest 2026 के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Terrier Cyber Quest 2026 Official Registration Portal
साइबर सिक्योरिटी, AI और एडवांस्ड डिफेंस टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह प्रतियोगिता अपने तकनीकी कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का अच्छा मौका है।









