हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सफर खत्म, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सफर खत्म, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। करो या मरो के मुकाबले में भारत को अर्जेंटीना के हाथों 3-5 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया।

यह भी पढ़े : ईशान किशन का बड़ा बयान- ‘लोग मेरी बात पर विश्वास नहीं करते’, बोले- मुझे रेड-बॉल क्रिकेट खेलना पसंद है

अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। जोकिन टोस्कानी ने मैच शुरू होने के महज 39 सेकंड में गोल कर भारत को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद निकोलस डेला टोरे ने छठे मिनट में गोल कर अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी।

भारत ने वापसी की कोशिश की और 10वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। हालांकि अर्जेंटीना ने दबाव बनाए रखा। तीसरे क्वार्टर में टॉमस डोमेने ने दो गोल किए और अर्जेंटीना 4-1 से आगे निकल गया। 53वें मिनट में लुकास टोस्कानी ने एक और गोल कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।

मैच के आखिरी दौर में भारत ने जोरदार वापसी की कोशिश की। सुखजीत सिंह ने 58वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे हार्दिक सिंह ने गोल में बदलकर स्कोर 3-5 कर दिया। लेकिन आखिरी पलों में भारत बराबरी नहीं कर सका।

भारत के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम था। टीम को बड़ी जीत की जरूरत थी, लेकिन शुरुआती मिनटों में दो गोल खाने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई। अंततः अर्जेंटीना ने मुकाबला जीतकर भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म कर दीं।

अब भारतीय टीम सातवें-आठवें स्थान के लिए मुकाबला खेलेगी। हॉकी इंडिया के अनुसार, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद टीम का अगला लक्ष्य टूर्नामेंट का अंत सकारात्मक तरीके से करना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version