IndiGo का 20वीं वर्षगांठ पर बड़ा ऑफर! जीत सकते हैं 20,000 फ्री फ्लाइट टिकट, जानें पूरी डिटेल

By Riya Kumari

Published :

Follow
IndiGo का 20वीं वर्षगांठ पर बड़ा ऑफर! जीत सकते हैं 20,000 फ्री फ्लाइट टिकट, जानें पूरी डिटेल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : IndiGo Free Ticket Offer 2026: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी 20,000 घरेलू (Domestic) फ्लाइट टिकट देने जा रही है। हालांकि, यह ऑफर सभी यात्रियों को नहीं मिलेगा। इसके लिए कंपनी ने कुछ शर्तें तय की हैं।

यह भी पढे : JSSC Assistant Teacher Recruitment: हाईकोर्ट में नॉर्मलाइजेशन पर सवाल, JSSC को जवाब दाखिल करने का निर्देश

क्या है IndiGoFree ऑफर?

IndiGo ने अपने इस अभियान का नाम “IndiGoFree” रखा है। इस ऑफर के तहत 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच सीधे IndiGo की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या AI असिस्टेंट के जरिए की गई योग्य घरेलू बुकिंग में से 20,000 ग्राहकों का रैंडम चयन किया जाएगा।

कैसे मिलेगा फ्री टिकट?

चुने गए यात्रियों को ईमेल और WhatsApp के जरिए एक आसान सवाल भेजा जाएगा। सही जवाब देने पर उनकी बुकिंग का किराया अधिकतम ₹10,000 प्रति PNR तक वापस कर दिया जाएगा। यानी यह ऑफर सीधे फ्री टिकट देने के बजाय रिफंड आधारित है।

कौन-कौन सी बुकिंग होगी मान्य?

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए:

  • बुकिंग 4 से 6 अगस्त 2026 के बीच होनी चाहिए।
  • बुकिंग केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या AI प्लेटफॉर्म से की गई हो।
  • केवल घरेलू (Domestic) Economy और IndiGoStretch फ्लाइट्स शामिल हैं।
  • ट्रैवल एजेंट, OTA या Codeshare बुकिंग इस ऑफर में शामिल नहीं हैं।

क्या हर बुकिंग पर मिलेगा फायदा?

नहीं। हर बुकिंग पर फ्री टिकट की गारंटी नहीं है। विजेताओं का चयन कंप्यूटर द्वारा रैंडम तरीके से किया जाएगा। चयनित यात्रियों को ही सवाल का जवाब देने का मौका मिलेगा और सही जवाब देने पर ही रिफंड मिलेगा।

कब मिलेगा रिफंड?

सही जवाब देने वाले योग्य यात्रियों को 3 से 5 कार्य दिवस के भीतर मूल भुगतान माध्यम में अधिकतम ₹10,000 तक का रिफंड दिया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version