सोशल / डेस्क : जमशेदपुर में कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर सरकारी निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान संघ की ओर से मांग पत्र सौंपकर रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की लगातार बढ़ती कीमतों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
यह भी पढे : सरायकेला 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को गोली मारी, भाई पर आरोप
दोहरी रॉयल्टी कटौती से ठेकेदार परेशान
बैठक में ठेकेदारों ने बताया कि खनिजों की खरीद के दौरान वे पहले ही रॉयल्टी का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद सरकारी निर्माण कार्यों के भुगतान के समय दोबारा रॉयल्टी की कटौती किए जाने की आशंका बनी रहती है। संघ ने इस प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंता जताई और उचित समाधान की मांग की।
बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से निर्माण कार्य प्रभावित
संघ ने बिटुमेन की लगातार बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया। ठेकेदारों के अनुसार, मौजूदा एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट) और बाजार में सामग्री की वास्तविक कीमतों के बीच अंतर होने से निर्माण कार्यों को तय लागत में पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंत्री ने सरकार के समक्ष मुद्दे रखने का दिया आश्वासन
मंत्री दीपक बिरुआ ने ठेकेदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके।











