Advertisement 2

जेवियर पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती और विश्व मुस्कान दिवस पर हुए प्रेरणादायक कार्यक्रम

By Riya Kumari

Published :

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती और विश्व मुस्कान दिवस पर हुए प्रेरणादायक कार्यक्रम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को गांधी जयंती और विश्व मुस्कान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में स्वच्छता, अहिंसा, प्रेम, करुणा, सकारात्मक सोच और मुस्कुराते हुए जीवन जीने की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह भी पढे : अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, सात हाईवा जब्त

कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता, भाषण, निबंध लेखन, स्माइल डांस, फनी फेस एक्सप्रेशन और स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश और 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण विद्यालय में यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर को ही आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक भाषण के माध्यम से सत्य, अहिंसा, प्रेम और सरल जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कुछ बच्चों ने उमंग और उत्साह के साथ स्माइल डांस प्रस्तुत किया, जबकि फनी फेस एक्सप्रेशन गतिविधि में विद्यार्थियों ने मजेदार भाव-भंगिमाएं बनाकर सभी को खूब हंसाया।

वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने गांधी जी का चश्मा और चरखा बनाकर तथा प्रेरणादायक स्लोगन लिखकर अपनी भावनाओं को रचनात्मक तरीके से व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों झानो हंसदा, अनुष्का सिंह, पलक सिंह, सिया कुमारी, सौम्या झा और ऋषभ कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा और उनका मनोबल भी मजबूत हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। पूरा कार्यक्रम हर्ष और उत्साह के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश के साथ-साथ सकारात्मक सोच और जीवन में मुस्कान के महत्व का संदेश दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version