Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन शुरू:बेंगलुरु के नए प्लांट में बना रही फॉक्सकॉन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
iPhone 17 production starts in India
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एपल के लिए स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रोडक्शन बेंगलुरु के नए प्लांट में शुरू हुआ है।

यह भी पढ़े : Google का नया फ़ीचर , अब मिलेंगी ज़बरदस्त फ़्लाइट डील्स, हज़ारों रुपये की होगी बचत, जानें कैसे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

भारत में यह यूनिट चीन के बाहर फॉक्सकॉन की दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग साइट है, जिसमें लगभग 25,000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे पहले चीन ने भारत में आईफोन बनाने वाले 300 से ज्यादा इंजीनियर्स और टेक्नीशियंस को अचानक वापस बुला लिया था। इसके चलते आईफोन 17 के प्रोडक्शन में रुकावट आई थी।

अब कंपनी अब कंपनी ताइवान समेत अन्य देशों से विशेषज्ञ बुलाकर यह गैप खत्म कर रही है। हालांकि भारत में अभी आईफोन 17 का प्रोडक्शन छोटे स्केल पर शुरू हुआ है।

भारत में हाई-टेक असेंबली लाइन संभालते हैं चीनी इंजीनियर

चीनी इंजीनियर फॉक्सकॉन की हाई-टेक असेंबली लाइन, फैक्ट्री डिजाइन और भारतीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे थे। इसके लिए भारत सरकार ने चीनी इंजीनियरों के लिए वीजा सुविधा भी प्रदान की थी, ताकि उत्पादन में कोई बाधा न आए।

अमेरिका को आईफोन भेजने में भारत चीन से आगे निकला

भारत चीन को पीछे छोड़कर अमेरिका को स्मार्टफोन का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है। यह इस बात का संकेत है कि टैरिफ वॉर के बीच मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन चीन से दूर जा रही है। रिसर्च फर्म कैनालिस के मुताबिक, इस साल अप्रैल-जून में अमेरिका में इम्पोर्टेड स्मार्टफोन में मेड इन इंडिया का हिस्सा 44% रहा।

पिछले साल अप्रैल-जून में भारत का हिस्सा मात्र 13% था। दूसरी तरफ जून तिमाही में अमेरिका को एक्सपोर्ट किए गए स्मार्टफोन में चीन का हिस्सा घटकर 25% रह गया, जो एक साल पहले 61% था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator