सोशल संवाद /डेस्क : IPL 2026 में MS Dhoni और Chennai Super Kings के फैंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अब तक इस सीजन में मैदान पर नजर नहीं आए हैं। लगातार उनकी फिटनेस और वापसी को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।
यह भी पढे : हरमनप्रीत कौर कप्तान, स्मृति मंधाना उपकप्तान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी कैल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वह आईपीएल 2026 के कई मुकाबलों से बाहर हैं। हाल ही में टीम के सपोर्ट स्टाफ ने भी संकेत दिया कि माही धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी समय लग सकता है।
धोनी की गैरमौजूदगी का असर सीएसके के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि टीम ने कुछ मुकाबलों में शानदार वापसी की है, लेकिन फैंस अब भी “थाला” को मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार #BringBackDhoni ट्रेंड कर रहा है और हर मैच से पहले यही सवाल पूछा जा रहा है “क्या आज माही खेलेंगे?”
इस बीच धोनी के संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिटनेस में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आईपीएल 2026 माही का आखिरी सीजन भी साबित हो सकता है। हालांकि CSK मैनेजमेंट और फैंस अभी भी उनकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।









