Advertisement 2

चक्रधरपुर और चाईबासा के कोषागारों से भुगतान में गड़बड़ी महालेखाकार की जांच में मामले का पता चला

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर और चाईबासा के कोषागारों से भुगतान में गड़बड़ी महालेखाकार की जांच में मामले का पता चला
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड सरकार के इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आइएफएमएस) और पेंशन पेमेंट मॉड्यूल में गंभीर खामियां बरतने का मामला सामने आया है. महालेखाकार की जांच में खुलासा हुआ है कि 47 पेंशनरों को कुल 2.03 करोड़ रुपये का अधिक भुगतान कर दिया गया.

यह भी पढे : हर महीने की 24 तारीख को लगेगा रक्तदान शिविर, पश्चिम सिंहभूम में “प्रोजेक्ट जागृति” की शुरुआत

रांची, चाईबासा, खूंटी और चक्रधरपुर कोषागारों से हुए भुगतान में यह गड़बड़ी पकड़ी गयी है. महालेखाकार की रिपोर्ट में तीन प्रमुख तरह की गड़बड़ियां सामने आयी हैं. सिस्टम की गड़बड़ी की वजह से एक ही ऑथराइजेशन पर दो बार भुगतान, गलत व्यक्ति को भुगतान और गलत बिल बनाकर अधिक राशि का भुगतान के मामले पकड़े गये हैं.

जांच में पाया गया कि गड़बड़ी एक ही ऑथराइजेशन के आधार पर दो बार भुगतान, गलत बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण हुई. ज्यादातर मामलों में सिस्टम इस तरह की त्रुटियों को पकड़ने में विफल रहा. महालेखाकार की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक ट्रेजरी अधिकारी ने भुगतान के दौरान राशि में एक अतिरिक्त जीरो जोड़ दिया, जिससे 6.90 लाख की जगह 69 लाख रुपये का भुगतान हो गया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version