Advertisement 2

यह अच्छी बात है की आज मुख्य मंत्री ने स्वीकार किया की असली सौगात विकास प्रोजेक्ट होते हैं ना की लोकलुभावनी छलावा घोषणाएं – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
यह अच्छी बात है की आज मुख्य मंत्री ने स्वीकार किया की असली सौगात विकास प्रोजेक्ट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज हमे यह देख कर अच्छा लगा की कल 5 जनवरी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पण किये जाने प्रोजेक्ट्स को मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली वालों के लिए सौगात बता रही हैं।

यह भी पढ़े : दिल्ली चुनाव: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह अच्छी बात है की आज मुख्य मंत्री ने स्वीकार किया की असली सौगात विकास प्रोजेक्ट होते हैं ना की लोकलुभावनी छलावा घोषणाएं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की आतिशी मार्लेना जिस आर.आर.टी.एस. प्रोजेक्ट को आज सौगात बता रही हैं, उसके लिए उनकी सरकार ने अपना छोटा सा आर्थिक सहयोग हिस्सा न्यायालय की चेतावनी के बाद अदा किया था।

इसी तरह मुख्य मंत्री आज जिस मैट्रो उद्घाटन का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं, उसी जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क की प्रोजेक्ट स्वीकृति को अरविंद केजरीवाल सरकार ने दो साल तक लंबित रखी थी। रिठाला कुंडली मैट्रो फेज से दिल्ली सरकार का फिलाल कोई लेने देना ही नही है।

सचदेवा ने कहा है की आशा करते है अब से आगे आम आदमी पार्टी नेता सपनों की सौदागिरी छोड़कर जनता को विकास से जोड़ने के लिए काम करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version