Advertisement 2

खेदपूर्ण है कि दिल्ली में इमानदारी का ढोल फटने के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब में भी वो ही सब कहानी दोहरा रहे हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
खेदपूर्ण है कि दिल्ली में इमानदारी का ढोल फटने के बाद अब अरविंद केजरीवाल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की धीरे धीरे साफ हो रहा है की दिल्ली से नाकारे जाने के बाद अरविंद केजरीवाल को अब पंजाब की राजनीति से भी बाहर होने का डर सता रहा है और इसलिए वह अब पंजाब में डेरा डालने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : नॉन-बायोलॉजिकल” प्रधानमंत्री के शासनकाल की त्रासदियों में से एक है देशभर में तेजी से बिगड़ती वायु गुणवत्ता – जयराम रमेश

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली में दर्जनों घोटालों में घिरे अरविंद केजरीवाल 5 फरवरी 2025 को चुनाव के आख़िरी क्षण तक अपनी इमानदारी का ढोल पीटते रहे पर 10 साल में उनके भ्रष्टाचार को समझ चुके दिल्ली वालों ने उनकी विदाई सुनिश्चित कर दी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की खेदपूर्ण है की दिल्ली में इमानदारी का ढोल फटने के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब में भी वो ही सब कहानी दोहरा रहे हैं। सचदेवा ने कहा है की आज अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्य मंत्री सरदर भगवंत मान जब मीडिया से नशे एवं भ्रष्टाचार पर बोल रहे थे तो जान रहे थे की सुनने वाले उन पर हंस रहे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल जब पंजाब के लोगों से आज फिर नशा एवं भ्रष्टाचार दूर करने का वादा कर रहे थे तो उस समय पंजाब के लोग 2021 के केजरीवाल एवं भगवंत मान के वो भाषण याद कर रहे थे जब दोनों पंजाब के लोगों से सत्ता में आने के 6 माह में पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा करते थे पर आज 3 साल बाद फिर समय मांग रहे हैं।

केजरीवाल को आज पंजाब को शीध्र भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा करते देख पंजाब एवं दिल्ली की ही नही देश भर की जनता हत्प्रभ रह गई क्योंकि गत 3 साल से केजरीवाल तो सारे देश में घूम घूम कर दिल्ली एवं पंजाब में इमानदार सरकार चलाने का दावा करते रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की केजरीवाल समझ लें की दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने जो सजा खुद उन्हे हरा कर दी वो ही सजा 2027 में पंजाब की जनता सरदार भगवंत मान को देगी और उन्हे हराकर पूरे देश को “आप” की आपदा से मुक्त करेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version