Dr Abhishek Child Care

JAC Board 12वीं कॉमर्स में रेशमी तों साइंस में अंकिता दत्ता टॉपर

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटर के कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी किया गया है।

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर अंकिता दत्ता को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। उन्हें 477 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। वहीं, कॉमर्स में चाईबासा की रहने वाली रेशमी कुमारी ने टॉप किया है।

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड बोर्ड इंटर 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।

12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.43% रहा। कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी लड़कियां आगे रहीं. इस बार कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा। यह आंकड़े लड़कियों की मेहनत को दिखाते हैं। पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट साल 2024 में झारखंड बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा था, जबकि उससे पहले यानी 2023 में 88.67 फीसदी छात्र पास हुए थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version