---Advertisement---

होली के बाद मार्च में JAC की 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा, 1 से 7वीं स्कूल स्तर पर होगी

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
jac board exams will be held in march

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में इस साल की स्कूल परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर तय कर दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) और झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (JSCERT) ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं होली के बाद मार्च महीने में कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Education Trends 2026: सुपरहिट कोर्सेज की घटती डिमांड, स्टूडेंट्स चुन रहे फ्यूचर-रेडी करियर

फिलहाल राज्य में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेंगी। इनके पूरा होने के बाद, उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर 9वीं और 11वीं की आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निकाय चुनाव, मतगणना और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

1 से 7वीं तक की परीक्षा स्कूल स्तर पर

कक्षा 1 से 7 तक की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह में स्कूल स्तर पर होंगी। इनका संचालन JSCERT करेगा। पहली और दूसरी कक्षा की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि तीसरी से सातवीं तक लिखित परीक्षा ली जाएगी। यह फैसला बच्चों की सुविधा और स्कूलों को समय देने के उद्देश्य से लिया गया है।

शिक्षकों के सामने चुनौती

कई स्कूलों में अभी पूरा सिलेबस नहीं हो पाया है। ऐसे में शिक्षकों को सीमित समय में पढ़ाई पूरी कर बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार करना होगा। स्कूलों को तेजी से पाठ्यक्रम पूरा करने और रिवीजन पर जोर देने की सलाह दी गई है।

11वीं में सीट बढ़ी

JAC ने 28 संस्थानों में 11वीं कक्षा की सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है। हालांकि 22 डिग्री कॉलेजों की मांग को खारिज कर दिया गया है। इसके साथ ही 11वीं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बिना लेट फीस के 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

जरूरी सलाह

छात्रों को अभी से पढ़ाई की योजना बनानी चाहिए। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों की तैयारी पर ध्यान दें और JAC व JSCERT की वेबसाइट से नियमित अपडेट लेते रहें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version